उत्तर प्रदेशलखनऊ

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजनान्तर्गत बिक्री युनिट थ्री व्हीलर विद् आइस बॉक्स के चयनित लाभार्थी को प्रदान की चाभी

योजना का उद्देश्य स्थानीय बाजारों/मत्स्य पालकों/थोक विक्रेताओं से ताजी मछली क्रय कर आम जन मानस को उपलब्ध कराना है:-मुख्य विकास अधिकारी

ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात

कानपुर देहात

12 जून 2023

मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने विकास भवन सभागार में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजना प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजनान्तर्गत वर्ष 2021-22 की उपयोजना सचल मत्स्य बिक्री युनिट थ्री व्हीलर विद् आइस बॉक्स के चयनित लाभार्थी मो0- फुजैल खान, निवासी-सट्टी तहसील-भोगनीपुर को चाभी प्रदान की गयी। इस मौके पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण द्वारा उन्हें बताया गया इस परियोजना की कुल लागत 3.00 लाख है, लाभार्थी द्वारा इसे क्रय करने के उपरान्त 40 प्रतिशत अनुदान राशि रू 1.20 लाख डी0बी0टी0 के माध्यम से लाभार्थी को दी जायेगी जिसमे 1.80 लाख लाभार्थी अंश रहेगा। इस योजना का उद्देश्य स्थानीय बाजारों/मत्स्य पालकों/थोक विक्रेताओं से ताजी मछली क्रय कर आम जन मानस को उपलब्ध कराना है। उन्होंने इस मौके पर कहा कि सरकार द्वारा संचालित इस योजना को शुरू करनें का मुख्य उद्देश्य देश में मछली पालन को बढ़ावा देना है | इसके अंतर्गत मछली की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जायेगा साथ ही मत्स्य पालन करनें वाले लोगो को जिले स्तर पर विभाग द्वारा निशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा |

Global Times 7

Related Articles

Back to top button