उत्तर प्रदेशलखनऊ

मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खण्ड अमरौधा की ग्राम पंचायत कल्ला पहुँच खेत तालाब योजना अंतर्गत भूमि का किया पूजन

खेत तालाब योजना से किसान अपने खेतो में तालाब बनाकर कर पायेंगे आसानी से सिचाई:-मुख्य विकास अधिकारी

ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात

कानपुर देहात

मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम कल्ला, विकास खण्ड-अमरौधा, जनपद कानपुर देहात के लाभार्थी जितेन्द्र कुमार पुत्र श्री भदई लाल के खेत में तालाब खुदाई हेतु भूमि पूजन किया गया। उसके पश्चात जे०सी०बी० मशीन को हरी झण्डी दिखाकर कार्य का शुभारम्भ किया गया। यह योजना आर०के०वी०वाई० योजनान्तर्गत “खेत तालाब” मद, जो कि जनपद में भूमि संरक्षण इकाई ( कृषि विभाग) द्वारा संचालित की जा रही है। उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय द्वारा पौधरोपण भी किया, उन्होंने मौके पर उपस्थित भूमि संरक्षण अधिकारी से खेत तालाब के आकार के बारे में जानकारी प्राप्त की भूमि संरक्षण अधिकारी द्वारा बताया गया कि तालाब का आकार 22x20x3 मी० है तालाब के लाभार्थी जितेन्द्र कुमार से मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय द्वारा यह भी पूछा गया कि तालाब खुदाई के पश्चात इसे किस प्रकार से इस्तेमाल किया जाएगा, लाभार्थी द्वारा उन्हें बताया गया कि तालाब खुदाई के पश्चात इस तालाब पर मत्स्य पालन का कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कहा कि खेत तालाब योजना को शुरू करने का मुख्य उदेश्य है की इस योजना से किसानो की आय में वृद्धि होगी, और किसानो को सरकार द्वारा 50% तक की सब्सिडी अपने खेतो में तालाब बनाने के लिए प्रदान की जाएगी, जिसके माध्यम से जनपद के किसान अपने खेतो में तालाब बनाकर सिचाई कर पायेंगे, उन्होंने भूमि संरक्षण अधिकारी को निर्देश दिए कि इस योजना का लाभ जनपद के अधिक से अधिक से किसानों को दिलाया जाए इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाए। भूमि पूजन और शुभारम्भ के दौरान नीरज, उप कृषि निदेशक (भू०सं०) कानपुर मण्डल कानपुर एवं देवेन्द्र कुमार वर्मा, भूमि संरक्षण अधिकारी एवं कार्यालय के समस्त क्षेत्रीय कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button