सिकंदरा में संपूर्ण समाधान दिवस परगनाधिकारी सिकंदरा की अध्यक्षता में संपन्न।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क 0040
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
3 जून 2023
सिकंदरा
मात्र 112 फरियादी दर्ज। सिर्फ तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण।
सिकंदरा कानपुर देहात। संपूर्ण समाधान सिकंदरा तहसील के सभागार में परगना अधिकारी सिकंदरा आशीष कुमार मिश्रा, एवं तहसीलदार पूर्णिमा सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें मात्र 112 फरियादियों ने अपनी फरियाद दर्ज कराई। मात्र तीन फरियादों का मौके पर निस्तारण किया गया। जो कि राजस्व से संबंधित बताई जाती हैं। सर्वाधिक शिकायतें राजस्व की दर्ज की गई हैं।

प्राप्त खबरों के अनुसार आज तहसील सिकंदरा में संपूर्ण समाधान दिवस की खबर पाकर फरियादियों का हुजूम अपने निर्धारित समय पर उमर पड़ा। संपूर्ण समाधान दिवस पर मात्र 112 शिकायतें दर्ज हुई। जिसमें राजस्व 60, पुलिस 29, विकास 10, समाज कल्याण 3, अन्य विभागों को मिलाकर दर्ज हुई। परगनाधिकारी सिकंदरा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण हेत तत्काल प्रभाव से दिशा निर्देश दिए।






