श्रीकृष्ण जन्मोत्सव सहेली ग्रुप ने धूमधाम से मनाया

जीटी- 70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
10 सितंबर 2023
#दिबियापुर,औरैया।
जायंट्स ग्रुप ऑफ़ दिबियापुर सहेली ने नगर के लोजिक फ़ूड प्लाजा होटल में रविवार को कृष्णा जन्मोत्सव का कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम से मनाया। वही ग्रुप की सचिव ज्योति त्रिपाठी का भी जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। माता यशोदा (बिंदु गुप्ता ), कृष्णा ( सपना गुप्ता ),राधा ( लक्ष्मी पोरवाल ) ने बहुत ही सुन्दर- सुन्दर कृष्णा गाने पर डांस किया।
ग्रुप की अध्यक्ष प्रीती पोरवाल ,न्यू जाइंटस ग्रुप की अध्यक्ष श्रीजा पोरवाल ने भी कृष्णा गाने पर नृत्य किया । और भजन भी गाये, और सभी सहेलियो ने राधा कृष्णा माता यशोदा के साथ जम कर डांस एवं मस्ती की। अध्यक्षा प्रीती पोरवाल ने कहा कि कृष्णा जन्माष्टमी का त्योहार हम सभी को जरूर मनाना चाहिए जिससे आपस में प्रेम -सौहार्द की भावना का विकास होता है। इस कृष्ण जन्मोत्सव पर माता यशोदा, कृष्णा, और राधा सभी को भेट किए गये। इस अवसर पर सहेली ग्रुप की कोर्डिनेटर पूनम,फेडरेसन ऑफिसर रेनू सिंह, अध्यक्ष प्रीती पोरवाल, सचिव ज्योति त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष संगीता पोरवाल , ऋतू गुप्ता, रेखा गुप्ता, मंजू मिश्रा, ऋचा मिश्रा, रोली गुप्ता, रिंकन गुप्ता, शिल्पी अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, शिखा अग्रवाल, रुचिता गुप्ता, नीता विश्नोई, पूनम गुप्ता राधा वर्मा, मीना वर्मा ,नीतू गुप्ता, ऋतू वर्मा अंशु वर्मा, निशि भारती, सुनीता त्रिपाठी, अर्चना पोरवाल, पुष्पलाता वर्मा, संध्या अवस्थी, रेखा बाजपेई रमा रही।