उत्तर प्रदेशलखनऊ

अधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर पार्किंग लॉट हेतु स्थान चिन्हित किया जाए।

अवैध स्टैंडों के विरुद्ध अभियान चलाया जाए।

ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात

कानपुर देहात

22 मई 2023

           जिलाधिकारी नेहा जैन की अध्यक्षता में आज लोक निर्माण विभाग एवं परिवहन विभाग के साथ सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई।
           आयोजित बैठक में समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से सड़क सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर, उन्हें उचित दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ब्लैक स्पॉटस, स्पीड ब्रेकर एव संकेतक लगाने के साथ ही ब्लैक स्पॉट को लेकर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने दुर्घटनाओं को रोके जाने की दृष्टि अल्पकालीन सुधार व दीर्घकालीन सुधार किए जाने हेतु प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत किए जाने के निर्देश अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को दिए। जिलाधिकारी ने समीक्षा करते हुए सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत हेलमेट का प्रयोग न करने वालों व मोटरसाइकिल पर तीन सवारी बैठाने वालों एव मानक के अनुसार नियम का पालन न करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी को कृत करवाई के संबंध में अवगत कराया गया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अवैध ऑटो, बस, टैक्सी स्टैंड जिनको हटवाया गया है वहां पर दोबारा से न लगें।
बैठक के दौरान निर्देशित किया गया कि स्कूली वाहनों का फिटनेस, प्रदूषण पत्र हो, स्कूल वहान निर्धारित गति सीमा से ही चलाएं और साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि स्कूल वाहन में कंडक्टर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे तथा वाहन का चलते समय दरवाजा ना खुला हो। आयोजित बैठक में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता के साथ-साथ जहां पर भी जरूरी कार्य होने हैं उनको प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना ना हो। उन्होंने कहा कि रनिया मैथा मार्ग में दिन के समय भारी वाहनों को प्रवेश ना दिया जाए, जिसका क्रियान्वयन सक्रीयता से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि हाईवे पर लगी स्ट्रीट लाइटें अवश्य संचालित रहे इसमें लापरवाही न की जाए, उन्होंने कहा कि नबीपुर हाईवे पर ज्यादा भीड़ भाड़ एवं हाईवे ऊपर नीचे है तथा उल्टे तरफ से आने वाले वाहनों पर रोक लगाएं तथा संकेतक चिन्न अवश्य  लगाए जाएं।
        इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन केशव नाथ गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ए के सिंह एवं पीडब्ल्यूडी तथा परिवहन विभाग के अधिकारीगण व संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button