राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन हेतु जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ की गयी बैठक

ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात
कानपुर देहात
18 मई 2023
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा-निर्देश में माह मई 2023 में दिनांक 21.05.2023 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के अनुक्रम में लालचन्द्र गुप्ता, माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात की अध्यक्षता में आज दिनांक- 18.05.2023 को शिवा नन्द, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/नामित सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात के द्वारा जनपद न्यायालय के सभागार में बैठक आहुत की गयी। माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि सभी अधिकारी अपने विभाग से सम्बन्धित वादों का निस्तारण सुलह- समझौते के आधार पर आगामी लोक अदालत में कराये। जिससे आमजनमानस को सस्ता व सुलभ न्याय मिल सके एवं उनके वादों का निस्तारण त्वरित रूप से हो सके।
उक्त बैठक में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष- लाल चन्द गुप्ता, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/नोडल अधिकारी- रजत सिन्हा, अपर जिला जज/सचिव- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण- शिवा नन्द, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट- अलंकृता शक्ति त्रिपाठी, जिलाधिकारी- नेहा जैन, अपर पुलिस अधीक्षक- राजेश पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी- केशव नाथ गुप्ता, उपजिलाधिकारी- जितेन्द्र कटियार, उपजिलाधिकारी- नीलिमा यादव, उपजिलाधिकारी-शालिनी उत्तम, उपजिलाधिकारी- पूनम गौतम, तहसीलदार- पूर्णिमा सिंह आदि मौजूद रहे।