काम पर गए युवक की मन्धना चौराहे के पास में संदिग्ध मौत

gt7 न्यूज़ नेटवर्क
प्रदीप शुक्ला
बिठूर युवक की संदिग्ध मौत परिजनों ने जताई हत्या की आशंका चकरपुर मंडी में काम करने वाले 27 वर्षीय दीपू निषाद पुत्र कल्लू निषाद निवासी बाकरगंज थाना बिठूर का है जब कल शाम वापस घर आ रहा था मंधना के एक मेडिकल स्टोर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई ।
घटना के बारे थानाध्यक्ष बिठूर अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी के अनुसार मृतक शराब के नशे में था जिससे संभवतः हार्ट अटैक से मौत हुई होगी मृत्यु के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा ।
परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या कर मारने का आरोप लगाया है , पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है ।
मृतक दीपू के परिजन व आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को कल्याणपुर-बिठूर मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया है
मृतक के पिता का कहना है कि कल रात से मेरे बेटे की बाइक बिठूर थाने की पुलिस ले गई और उसका कोई अता-पता नहीं है ।
थानाध्यक्ष बिठूर अतुल कुमार सिंह ने बताया है कि कुछ कथित आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जायेगा






