उत्तर प्रदेश

गुरु परम्परा का निर्वाहन करते हुए 251 बटुकों का किया गया उपनयन संस्कार


ग्लोबल टाइम्स- 7 न्यूज़ नेटवर्क 0006
संवाददाता तहसील मैंथा
राकेश कुमार मिश्र
28 अप्रैल 2023
# शिवली कानपुर देहात
गोलोकवासी परम पूज्य संत श्री 1008 विरक्तानंद जी महाराज द्वारा प्रारंभ की गई परम्परा को जीवंत रखते हुए प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आध्यात्मिक केंद्र शोभन धाम में 251 बटुकों का वैदिक रीतियों के अनुसार उपनयन संस्कार किया गया |
ब्रम्हलीन गुरूदेव भगवान तथा शोभन सरकार के नाम से विख्यात स्वामी विरक्तानंद जी महाराज की तपोस्थली शोभन आश्रम में प्रतिवर्ष वैशाख शुक्ल पक्ष सप्तमी को गढ़ी भगवान बजरंग स्वामी की प्राण प्रतिष्ठा स्थापना दिवस का पर्व मनाया जाता है और इस अवसर पर अनेक बटुकों का उपनयन संस्कार किया जाता है उसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी गुरुवार को करीब 251 बटुकों का उपनयन संस्कार सम्पन्न हुआ। बटुकों के उपनयन संस्कार की शुरुआत परम पूज्य गोलोकवासी संत स्वामी विरक्तानन्द जी महाराज शोभन सरकार ने 1997 में की थी, तब से यह परम्परा प्रतिवर्ष अनवरत चली आ रही है। शोभन सरकार के तीन वर्ष पूर्व 14 मई 2020 को गोलोकवासी होने के उपरांत वर्तमान में उक्त परम्परा का निर्वहन उनके शिष्य व आश्रम के सर्वराकार हरिशरणम पाण्डेय की देखरेख में किया जा रहा है। उपनयन संस्कार सम्पन्न होने के उपरांत बटुकों ने आश्रम में स्थित देवी देवताओं के दर्शन कर आश्रम सर्वराकार हरिशरणम पाण्डेय जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर भण्डारे का भी आयोजन किया गया।इस अवसर पर बटुकों के परिजनों व उनके परिचित लोग उपस्थित रहे |

Alok Mishra

Related Articles

Back to top button