उत्तर प्रदेशलखनऊ

संदिग्ध परिस्थितियों में एक ही घर के चार लोग मृत पाए गए पुलिस अधिकारी मौके पर

ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात

कानपुर देहात

भोगनीपुर तहसील अंतर्गत बरौर थाना क्षेत्र में उस समय हृदय विदारक घटना घटी जब एक ही परिवार के चार लोग संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर मृत पाएगा। परिवार के मुखिया का छत से लटका शव मिला वही पत्नी समेत बेटा व बेटी बिस्तर पर औंधे मुंह मिले। जिनके ऊपर घर के सारे कपड़े पड़े हुए थे। मौके पर पुलिस के उच्च अधिकारी व फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार भोगनीपुर तहसील के बरौर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाजीपुर गांव में मथुरा प्रसाद निषाद का 40 वर्षीय बेटा इंद्रपाल निषाद ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर छत में लगे कुंडे के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। वही कमरे में बेड पर 35 वर्षीय पत्नी निशा व 12 वर्षीय बेटा प्रवेश तथा 8 वर्षीय बेटी जानवी मृत पाई गयी। मृतक निशा, बेटा व बेटी के ऊपर घर के कपड़े पड़े हुए थे। वही मृतकों के पैरों में खून लगा हुआ था। प्राप्त जानकारी अनुसार इंद्रपाल निषाद गुजरात में रहकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। अभी लगभग एक सप्ताह पहले वह बाहर से कमाकर घर आया था। गांव वालों ने बताया कि शादी होने के बाद इंद्रपाल अपने मां-बाप से अलग होकर गांव में रहता था। और गुजरात में प्राइवेट नौकरी करके घर का भरण पोषण करता था। अभी एक सप्ताह पहले वह घर वापस आया था। वही मौके पर बरौर थाना अध्यक्ष सहित अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए शवो की बारीकी से जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वही अपर पुलिस अधीक्षक से जब इस बाबत बात की तो उन्होंने बताया कि घटना के बारे में जानकारी मिली है किन कारणों से मौतें हुई हैं अभी कहना उचित नहीं होगा।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button