उत्तर प्रदेशलखनऊ

समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अरूण कुमार उफं बबलू राजा का हुआ जगह जगह भव्य स्वागत

कानपुर देहात के समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ बबलू राजा का उनके प्रथम नगर आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया।

ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात

पुखरायां

  कानपुर देहात के समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ बबलू राजा का उनके प्रथम नगर आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया।इस अवसर पर उन्होंने परिवार सहित मंदिर में पूजा अर्चना भी की।बुधवार को समाजवादी पार्टी के कानपुर देहात जनपद के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ बबलू राजा का पुखरायां कस्बे में प्रवेश करते ही अभूतपूर्व स्वागत हुआ।इस दौरान पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।
रायपुर, जिला मुख्यालय देवीपुर ,हांसेमऊ, छतेनी, गुढ़ा शेरपुर सहित कई जगहों पर पार्टी के पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया वहीं एक लंबे काफिले के साथ जैसे ही उन्होंने पुखरायां कस्बे में प्रवेश किया, वही पटेल चौक पर सरदार पटेल की प़तिमा पर माल्यार्पण किया वही नगर में जगह लोगों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत कर अभिनंदन किया वहीं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने परिवार सहित मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राघव अग्निहोत्री ने भी पुखरायां बडे महादेव मंदिर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का 51किलो की माला व स्मृति चिन्ह अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।
इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामसिंह यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष वीरसेन यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष लाखन सिंह यादव, राघव अग्निहोत्री ,पवन कटियार,विजय सचान,पूर्व ब्लॉकप्रमुख मलासा अनूप कुमार सिंह,राजकुमार यादव,समरथ पाल,रिंकू कश्यप, शाबू कुरैशी,मनोज यादव,सत्यनारायण यादव,कैलाश नाथ यादव पूर्व प्रधानाचार्य,हिमांशु यादव,शिवप्रसाद यादव,जगराम सिंह यादव,विनीता सचान,गुड्डू यादव,राजेंद्र यादव सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button