उत्तर प्रदेशलखनऊ

महार्षि कश्यप व श्रंगवेरपुर के राजा निषाद राज गुह्य का जीवन दर्शन मानवता के लिए था।

ग्लोबल टाइम्स-7 न्यूज़ नेटवर्क,लखनऊ
उत्तर प्रदेश (प्रयागराज मेजा)
ओमप्रकाश विश्वकर्मा
GT-7 0008,

प्रयागराज समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय चौक में ऋषि मुनियों में श्रेष्ठ महर्षि कश्यप एवं श्रंगवेरपुर के राजा निषाद राज गुह्य जी की जयंती दोनों महान लोगों के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प वर्षा कर मनाई गई। निर्वतमान महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन की अध्यक्षता व निर्वतमान महानगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि के संचालन में दोनों महानुभावों के समाज और और मानवता के लिए उनके कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला या।इफ्तेखार हुसैन ने कहा दोनों का जीवन हमेशा मानवता के लिए लोगों के प्रेणा देता रहेगा। रवीन्द्र यादव रवि ने महार्षि कश्यप जी को ऋषि मुनियों में सबसे श्रेष्ठ महर्षि बताया। महेन्द्र निषाद ने श्रंगवेरपुर के राजा निषाद राज गुह्य के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा की निषाद समाज निषाद राज गुह्य जी को नमन करता है जिन्होंने भगवान राम को अपनी नय्या से नदी उस पार पहुंचाने और उनके द्वारा चरण धुलने और उस पानी को अमृत समझ कर पीने के प्रसंग को आज भी याद कर भावविभोर हो जाता है। कार्यक्रम में कई अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे।सैय्यद इफ्तेखार हुसैन , रवीन्द्र यादव रवि , महेंद्र निषाद ,नन्दलाल नन्दा निषाद ,संतोष कुमार निषाद ,भोला पाल , हरीशचंद्र श्रीवास्तव ,मंजू यादव ,सविता कैथवास ,काशान सिद्दीकी ,सुधीर निषाद ,अंकित पटेल ,विशाल निषाद ,करन यादव ,रविशंकर निषाद ,महेश पाण्डेय ,रोचक कुशवाहा , सुरेश श्रीवास्तव ,अजय यादव ,महेश यादव , आशीष कनौजिया ,विवेक यादव ,उदय सिंह हेमन्त ,विनय कुमार यादव आदि मौजूद रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button