उत्तर प्रदेशलखनऊ

हैंडपंप रिबोर के नाम पंचायतों में हो रहा बड़ा खेला,

कहीं ठूंठपडे,कहीं रिबोर को आज तक तरस रहे हैंडपंप,ज्यादातर कागजों पर रिबोर हुए कई हैंडपंप

:- मामला आया सामने, हैंडपंपों से भी हटेगा अवैध कब्जा,अन्यथा कार्यवाही तय – डीपीआरओ

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज नेटवर्क
कानपुर नगर।
यदि गांव गांव में स्वच्छ पानी व्यवस्था को लेकर बात की जाए तो यहां पर भी दलालों व कमीशन खोरों का बोलबाला धड्डले से चल रहा है ।
ग्राम पंचायत में हैंडपंप रिबोर के नाम पर भी बड़ा खेल किया जा रहा है और अपने चहेतों के घर के अंदर हैंडपंप रिबोर करवाया जा रहा है ।
ग्राम पंचायतों में ध्वस्त पड़े सरकारी हैंडपंपों के सुधारने के लिए रिबोर कराए जा रहे हैं ।

शासन व जिला प्रशासन द्वारा लोगों को पेयजल की समस्या उपलब्ध हो सके । हैंडपंप रिबोर के लिए धनराशि उपलब्ध करा दी गई, लेकिन अफसोस ऐसे में ध्वस्त पड़े हैंडपंपों की जगह पर रिबोर न करा कर ग्राम प्रधान अपने चहेतों के घर के समीप हैंडपंप रिबोर करवा रहा है । कुछ जगह तो ग्राम प्रधान अपने चहेतों लोगों के घर चारदीवारी के अंदर हैंडपंप लगवा दिए हैं और हैंडपंप रिबोर करवा रहे है ।और उस हैंडपंप रिबोर को निजी हैंडपंप का नाम दिया जा रहा है । ग्रामीणों के विरोध के बावजूद भी ग्राम प्रधानों व पंचायत सचिवों की मनमानी के चलते हैंडपंपों पर दबंगों का अधिपत्य स्थापित हो कर रह गया और प्रधानों द्वारा वहीं हैंडपंप रिबोर करवाये जा रहे हैं जहां से दाल गल रही है। ग्राम पंचायतों के कुछ ग्रामीणों ने बताया कि विकास खंडों ग्राम पंचायतों में कई सरकारी हैंडपंप ध्वस्त पड़े है जिनके रिबोर हेतु सरकारी धन प्राप्त हुआ था । पर ग्राम प्रधानों द्वारा उन हैंडपंपों की जगह पर रिबोर न करा कर, औपचारिकता पूरी कर पूरा सरकारी धन अंदर कर लिया गया है । अपने चुनिंदा लोगों के घर के अंदर हैंडपंप रिबोर करा दिये गए है । जिससे वह लोग अभी से ही उन हैंडपंपों पर अपना कब्जा जता रहे हैं । जहां ग्रामीण सूत्रों के मुताबिक जानकारी यह भी प्राप्त हो रही है कि कुछ ग्राम पंचायतों के दबंग प्रधानों द्वारा सरकारी हैंडपंपों के रिबोर वाले जो भी पुर्जे निकले वह भी बिना किसी निलामी सूचना निविदा टेंडर प्रक्रिया के कबाड़ के भाव में बेंच भी डाले गए ।
वहीं, हैंडपंप पर अवैध कब्जा व रिबोर आदि मामलों को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी कमल किशोर ने बताया कि जांच कराई जाएगी, रिबोर दिखाकर पैसा आहरित किये जाने वाले लोगों को कतई नहीं बख्शा जाएगा, विकास स्तर से ग्राम पंचायतों की रिपोर्ट मंगवाई जाएगी सरकारी हैंडपंपों से अवैधानिक कब्जा अतिशीघ्र हटवाने का प्रयास किया जाएगा, पूरे मामलों की जांच अवश्य कराई जाएगी ।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button