चिटफंड कंपनियों में फंसे पैसों के लिए दावेदारों का उमडा हुजूम

शासन ने दिखाई किरण, लाइनों में लगे लोग
ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज़ नेटवर्क 0004।
शिव शंकर पाण्डेय
27 मार्च2023
कानपुर देहात।
सालों से चिटफंड कंपनियों में फंसी जमा पूंजी वापस पाने की उम्मीद को लेकर पीड़ित दावेदारों ने सुबह से ही तहसील परिसर में डेरा डालकर फार्म जमा करने के लिए लाइन में जुट गए और भूखे प्यासे लाइनों में लगकर अपना पैसा पाने की उम्मीद में पुरुष एवं महिलाएं लंबी लाइनों में अपने फार्म जमा करते दिखाई पड़े।
बताते चलें कि सालों से सहारा, केबीसीएल, पीएसीएल, गैब सोसाइटी, कैमुना सोसाइटी सहित अन्य चिटफंड कंपनियों में लोगों के अरबों रुपए फंसे पड़े हुए हैं। जहां शासन के आदेश पर ठग कंपनियों से पीड़ित लोगों के दावे फार्म जमा करवाए जा रहे हैं। जहां सरकार के कई सालों के बाद सुध लेने पर जब जिला कलेक्टर को आदेश मिला तो पैसा पाने की उम्मीद में लोग भूखे प्यासे लाइनों में लगकर अपना पैसा पाने के लिए देर शाम तक दावा फार्म जमा कर रहे हैं। बता दे की मैथा तहसील में आवेदकों की जमकर भीड़ उमड़ रही है। दरअसल कई चिटफंड कंपनियों में लोगों ने अपनी छोटी व बड़ी पूंजी अपने निजी खर्चों से बचाकर भावी भविष्य के लिए जमा की थी जिसमें सोमवार को तहसील में आवेदकों की हजारों की संख्या में भीड़ दिखाई पड़ी और लोग पंक्तियों में अपने दावेफार्म लेकर खड़े हो गए। जहां लाइन में खड़े रामबाबू कटियार, आदर्श, अमरनाथ, इंद्रावती, अंशु आदि लोगों ने बताया हम लोगों ने अपना पैसा उक्त कंपनियों में जमा किया था कि वह अपने बच्चों की शादी में या अन्य किसी में काम आएंगे लेकिन कंपनी के बंद होने पर उनका पैसा फस गया लेकिन सरकार के निर्देश पर अब उन्हें उम्मीद जगी है कि उनका पैसा मिलेगा। जिसको लेकर तहसील स्तर पर फार्म जमा करवाए जा रहे हैं। जिससे अब पैसा मिलने की उम्मीद खुल गई है लेकिन इन गरीबों का पैसा सरकार कब रिफंड करवाएगी यह लोगों के अंदर अभी सवाल बना हुआ है।






