उत्तर प्रदेशलखनऊ

नगर पंचायत दिबियापुर के सौजन्य से हुआ दुर्गा जागरण का आयोजन

जीटी-70017 राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
25 मार्च 2023

दिबियापुर,औरैया। औद्योगिक नगर दिबियापुर में शासन के आदेशानुसार माता रानी का दुर्गा जागरण हुआ।सर्वप्रथम अधिशासी अधिकारी विजय सक्सेना, वरिष्ठ लिपिक नरेन्द्र राजावत ने माता सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और सभी कलाकारों को माला पहना कर सम्मानित किया। कलाकारों की भक्ति में प्रस्तुति को सुनकर दर्शक देर रात तक बैठे रहे। चारों ओर भक्ति में वातावरण गुंजायमान हो रहा था। मनोज तिवारी और प्रमोद के द्वारा हनुमान जी का भजन सुनाने पर लोगो को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। वही दीवाना माता रानी की भक्ति में प्रस्तुति की।कलाकार प्रमोद ,मनोज तिवारी, आलोक राजपूत , राहुल दीवाना, बबलू दीवाना की कलाकारी व मनोहर झांकियां देखकर लोग भक्तों में डूबे रहे। देर रात के बाद भक्तों को सुबह जागरण सुनने के बाद प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पंचायत के कर्मचारियों तथा वरिष्ठ लिपिक नरेंद्र सिंह राजावत, प्रवेश, हिमांशु अंबेडकर, श्याम कुशवाहा का सहयोग रहा।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button