उत्तर प्रदेशलखनऊ

नैतिकता का संपूर्ण समावेश करके भाईचारा की भावना को लाए- ब्रह्म कुमारी सरिता

द्वादश ज्योर्तिलिंग दर्शन मेला एवम राजयोग शिविर एवम शिव दर्शन महोत्सव का हुआ समापन

जीटी-70017 राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
18 मार्च 2023

दिबियापुर,औरैया। द्वादश ज्योर्तिलिंग दर्शन मेला एवम राजयोग शिविर एवम शिव दर्शन महोत्सव के अंतिम दिन शनिवार को नगर के एक गेस्ट हाउस में ब्रह्म कुमारी सेवाकेंद्र प्रभारी दिबियापुर सरिता बहन ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वर्णिम एवम स्मपूर्ण भारत का निर्माण करना है। नैतिकता का संपूर्ण समावेश करके भाईचारा की भावना को लाना है।

मालूम हो कि 12 ज्योतिर्लिंगम और चारो धामो की यात्रा प्रदर्शनी के द्वारा मेले का आयोजन किया गया। जो कि ब्रह्म कुमारी सेवा केंद्र दिबियापुर की ओर से आयोजित हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी राम कुमार अवस्थी, मुकेश भारती पूर्व चेयरमैन फफूंँद तहसीलदार बिधूना सहित वरिष्ठ समाजसेवी राघव मिश्रा, बारे लाल पाल, तिजोली शर्मा आदि लोगो ने भाग लिया। इस अवसर पर रघुनाथ पाल, रमेश, मथुरा से पधारी सुजाता बहिन,भर्थना से अनीता आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन श्याम ने किया। उधर मुख्य अतिथियो का सरिता बहन ने तिलक व बैज लगाकर स्वागत किया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button