पंडित दीनदयाल पशु आरोग्य मेला का सफल आयोजन ग्राम गन्सरा में संपन्न हुआ !

ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज़ नेटवर्क जिला इटावा ब्यूरो चीफ बृजेश पोरवाल
भरथना- दिनांक 14/ 3/2023 दिन मंगलवार को पशुपालन विभाग भर्थना के अंतर्गत ग्राम गन्सरा में पंडित दीनदयाल पशु आरोग्य मेला का आयोजन डॉक्टर सत्येंद्र निगम पशु चिकित्सा अधिकारी पाली कला भरथना के नेतृत्व में किया गया मेला का शुभारंभ वर्तमान ब्लॉक प्रमुख विनोद दोहरे द्वारा फीता काटकर किया गया जिस में उपस्थित वीरेंद्र सिंह ग्राम प्रधान द्वारा देसी काली गाय का गौ पूजन किया गया । हरि प्रकाश सचिव गन्सरा द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी की सहभागिता योजना के बारे में बताया गया। यदतेंद्र द्वारा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी बताया गया । संतोष कुमार एडीओ भरथना द्वारा विकासखंड भरथना के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। डॉ सतेंद्र निगम द्वारा पशुओं में टीकाकरण एवं बांझपन की समस्या से निवारण की जानकारी दी गई शिविर मेला में क्षेत्र पंचायत सदस्य सर्वेश कुमार, रोजगार सेवक श्री अवनीश, पशुधन प्रसार अधिकारी जितेंद्र सिंह, प्रदीप, फैज मोहम्मद, प्रमोद, दीपक, गोविंद, प्रेम स्वरूप, मनोज कुमार, पवन सिंह इत्यादि लोग मौजूद रहे। मेला में सभी पशुपालकों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गई तथा पशुओं का इलाज किया गया।






