बिधूना के 50 शैय्या मातृ एवं शिशु अस्पताल में लगी आग मचा हड़कंप

नसबंदी शिविर के दौरान गैस सिलेंडर लीकेज से लगी आग बडा हादसा टला
ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, जिला ब्यूरोचीफ राम प्रकाश शर्मा औरैया।
बिधूना,औरैया। बिधूना कस्बे के 50 शैया युक्त मातृ एवं शिशु अस्पताल में मंगलवार को आयोजित नसबंदी शिविर के दौरान ओटी कक्ष में स्टूमेंट की सफाई के लिए रखे गए गैस सिलेंडर के लीकेज से अचानक भीषण आग लग गई जिससे अस्पताल में हड़कंप मच गया चिकित्सा कर्मियों व मरीजों ने इधर उधर भाग कर अपनी जान बचाई। बाद में लोगों द्वारा कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया।
जानकारी के अनुसार बिधूना तहसील मुख्यालय पर स्थित 50 शैय्या युक्त मातृ एवं शिशु अस्पताल में मंगलवार की दोपहर आयोजित महिला नसबंदी शिविर के सर्जन डॉ डी के दुबे डॉ प्रदीप कुमार फार्मासिस्ट जितेंद्र त्रिपाठी, अमित कुमार, रविशंकर व अर्जुन आदि चिकित्सा कर्मियों द्वारा महिलाओं के नसबंदी ऑपरेशन संपादित किए जा रहे थे इसी दौरान ऑपरेशन थिएटर कक्ष में चिकित्सीय इंस्ट्रूमेंट गर्म कर सफाई करने के लिए रखे गए रसोई गैस सिलेंडर में अचानक लीकेज होने से भीषण आग भड़क गई। कक्ष में आग फैलते देख चिकित्सा कर्मियों व मरीजों में हड़कंप मच गया। चिकित्सा कर्मियों व मरीजों ने इधर उधर भाग कर अपनी जान बचाई। बाद में लोगों द्वारा अपनी जान पर खेलते हुए गैस सिलेंडर पर भीगे टाट बालू आदि डालकर आग बुझाई गई। इस में पूछे जाने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ सिद्धार्थ वर्मा ने बताया है कि आग से नुकसान हो गया है लेकिन किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और बड़ा हादसा होने से बच गया है।






