उत्तर प्रदेशलखनऊ

उद्योग व्यापार मंडल ने मुरादगंज कमेटी का किया गठन !

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल नेटवर्क, जिला ब्यूरोचीफ राम प्रकाश शर्मा औरैया।

औरैया। आज मंगलवार को उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट का स्थानीय जिला कार्यालय एनआर एजेंसी हलवाई खाना औरैया पर जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई बबलू के मार्गदर्शन में एवं वरिष्ठ व्यापारी बलवीर सिंह वर्मा के नेतृत्व में मुरादगंज कमेटी का गठन किया गया।जिसमें नगर अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी, कोषाध्यक्ष मजहर खान, महामंत्री राम किंकर सिंह को नियुक्त किया गया। वही युवा वर्ग से युवा नगर अध्यक्ष मयंक चौहान, युवा नगर कोषाध्यक्ष प्रतीक तिवारी, एवं युवा नगर महामंत्री कन्हैया सोनी को नियुक्त किया गया। वही जिलाध्यक्ष द्वारा पत्रकार साथी एवं व्यापारी मनीष गुप्ता को युवा जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उपस्थित सभी व्यापारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गये। इसके उपरांत जिला अध्यक्ष राजेश बाजपाई बबलू ने बताया कि 24 मार्च को आने वाली व्यापारी स्वाभिमान यात्रा के लिए जोर शोर से तैयारी शुरू कर दी गई है जिले की सभी इकाइयों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युद्ध स्तर पर तैयार रहना है,एवं कार्यक्रम को सफल बनाना है। इस दौरान वरिष्ठ पदाधिकारी राम कुमार विश्नोई, स्वतंत्र अग्रवाल, अमर विश्नोई, दीपक अग्रवाल, उमेश वर्मा चौधरी, सतीश वर्मा, मयंक शुक्ला एडवोकेट, रितेश गुप्ता, सक्षम गुप्ता, मंजुल पांडे समेत कई व्यापारी गण मौजूद रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button