उत्तर प्रदेशलखनऊ

आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान पर हुआ गोलीकांड !

24 घंटे में पुलिस ने अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

स्थानीय महिला मार्केट में घटना को दिया गया अंजाम

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, जिला ब्यूरोचीफ राम प्रकाश शर्मा औरैया।

औरैया। थाना कोतवाली औरैया पुलिस ने दिनांक 11 मार्च 2023 को महिला मार्केट स्थित आर्टीफीशियल ज्वैलरी की दुकान मे हुई गोलीकाण्ड की घटना से सम्बन्धित समस्त अभियुक्तों को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस अधीक्षक औरैया चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया दिगम्बर कुशवाहा के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 11 मार्च 2023 को थाना कोतवाली औरैया में विभिन्न धाराओं एवं जानलेवा हमला किए जाने के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
मुकदमा के अभियुक्त गण बृजेन्द्र सिंह पुत्र शिवपाल सिंह निवासी ग्राम जरूहौलिया थाना कोतवाली औरैया, अमन चौहान पुत्र शिवसिंह निवासी ठठराई मुहाल थाना कोतवाली औरैया, विजय ठाकुर पुत्र हरीमोहन सिंह चौहान निवासी मो0 बनारसीदास थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया, तरुण मिश्रा पुत्र अजय मिश्रा निवासी मो0 ब्रहम्नगर थाना कोतवाली औरैया जिला औरैया उम्र करीब 19 वर्ष, यशराज धोवी व शंशांक ठाकुर निवासीगण अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत अभियोग में अभियुक्तगण हैं। बृजेन्द्र सिंह पुत्र शिवपाल सिंह निवासी ग्राम जरूहौलिया थाना कोतवाली औरैया व अमन चौहान पुत्र शिवसिंह निवासी ठठराई मुहाल थाना कोतवाली औरैया को मौके पर ही संकट मोचन मन्दिर के समीप महिला मार्केट अनमोल फैन्सी ज्वैलर्स की दुकान के पास ही जनता द्वारा मय एक अदद तमंचा 315 वोर मय एक अदद खोखा कारतूस 315 वोर के पकड लिया गया था जिन्हें पुलिस हिरासत में लिया गया था। शेष वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्राधिकारी नगर प्रदीप कुमार के निकट पर्यवेक्षण में व थाना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली औरैया रवि श्रीवास्तव के नेतृत्व में एसओजी औरैया व थाना कोतवाली औरैया पुलिस टीम गस्त/चेकिंग व तलाश वांछित की तलाश में क्षेत्र में मामूर थे दौराने गस्त व तालाश वांछित अभियुक्त 11 मार्च 2023 को संकट मोचन मन्दिर के समीप महिला मार्केट अनमोल फैन्सी ज्वैलर्स की दुकान के पास में गोली की घटना से सम्बन्धित अभियुक्तगण विजय ठाकुर पुत्र हरीमोहन सिंह चौहान निवासी मो0 बनारसीदास थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया, तरुण मिश्रा पुत्र अजय मिश्रा निवासी मो0 ब्रहम्नगर थाना कोतवाली औरैया जिला औरैया उम्र करीब 19 वर्ष को दीपू सिंह के मकान वाली गली के बगल वाली से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्तगण को मान0 न्यायालय के समक्ष रिमाण्ड के लिए पेश किया जा रहा है। अभियुक्तों से पूछताछ की गयी तो बताया कि अभियुक्त बृजेन्द्र सिंह ने हमे बुलाया था तथा तीन महीने पहले बृजेन्द्र की भतीजी ने राजीव लच्छकार पुत्र वालमुकुन्द की दुकान से आर्टीफीशिल ज्वैलरी खरीदी थी, जिसे वापस करने आयी थी, दुकानदार द्वारा वापस न करने के कारण बृजेन्द्र सिंह को बुला लिया था। बृजेन्द्र सिंह ने हम लोगों को बुला लिया था। बृजेन्द्र सिंह व हम लोगों ने ज्वैलरी वापस करने को लेकर दबाव बनाया था। जब ज्वैलरी वापस नहीं की तब हम लोगों ने वहां पर जान से मारने के उद्देश्य से फायरिंग कर दी थी। जिससे दो-तीन लोग घायल हो गये थे तथा हम सभी लोग मौके से भाग गये थे। गिरफ्तार करने वाली टीम थाना कोतवाली औरैया निरीक्षक रवि श्रीवास्तव प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया, उ0नि0 तन्मय चौधरी थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया, उ0नि0 प्रवीन कुमार प्रभारी एसओजी जनपद औरैया मय टीम, का0 विशाल तंवर थाना कोतवाली औरैया, का0 अनिल कुमार थाना कोतवाली औरैया का0 रवि कुमार थाना कोतवाली औरैया आदि शामिल रहे। आपराधिक इतिहास अभियुक्तगण बृजेन्द्र पुत्र शिवपाल सिंह निवासी ग्राम जरूहौलिया थाना कोतवाली औरैया के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के अलावा 3(1)द,ध एससी/एसटी एक्ट थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया पंजीकृत है। बाकी सभी अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास शून्य है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button