Uncategorized

घरों में पाथी जा रही है गोबर की गल्दियां, बच्चे पिचकारी से करने लगे हैं रंग की बौछार

चौराहों पर बड़ी हो गई होली, युवाओं में उत्साह

घरों में पाथी जा रही है गोबर की गल्दियां, बच्चे पिचकारी से करने लगे हैं रंग की बौछार

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, तहसील संवाददाता इंजी. अनुपम गौतम औरैया।

औरैया। जिले में होली पर्व को लेकर युवाओं में उत्साह दिखाई दे रहा है। शहर से लेकर गांव तक जगह जगह चौराहों पर होली बड़ी होने लगी है। आगामी 7 मार्च को होलिका दहन होगा। घरों में होली जलाने के लिए महिलाएं व बच्चे गोबर की बल्लियां तैयार करने में जुटी हैं। फाल्गुन का महीना शुरू होते ही मौसम में बदलाव होने लगा है।
रंगो के त्यौहार होली को लेकर हर कोई तैयारियों में जुटा है। शहर हो या गांव हर जगह सार्वजनिक स्थानों पर होलिका दहन के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। आसपास के युवा होलिका दहन के लिए लकड़ियां एकत्र करने में जुटे हैं। आगामी 7 मार्च को होलिका दहन होगा। शहर में जेसीज चौराहा, सैनिक कॉलोनी, गायत्री नगर, सत्ती तालाब, बघाकटरा बड़ी होली सहित कई जगह लकड़िया एकत्र हो रही हैं। होलिका दहन के लिए कुछ ऐसे भी स्थान हैं
जो प्रमुख चौराहों पर हैं। जहां पूरे दिन यातायात अधिक रहता है। ऐसे में इन स्थानों पर 1 दिन पूर्व ही लकड़ियां एकत्र होती हैं। बड़ी होली के लिए जहां युवा लकड़ी वाले एकत्र करने में जुटे हैं। वहीं घरों पर महिलाएं व बच्चे गोबर की बल्लियां पाथने में व्यस्त हैं। बच्चों में होली का खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।छोटे बच्चे अभी से पिचकारी में रंग भरकर खेलना शुरू कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में आने जाने वाले रिश्तेदारों पर लोग रंग खेलने लगे हैं। क्षेत्राधिकारी औरैया प्रदीप कुमार ने बताया कि शहर में 40 स्थानों पर होलिका दहन होगा जबकि औरैया 98 ग्रामीण अंचलों में होली जलाई जाएगी कुल मिलाकर औरैया परिक्षेत्र में 138 स्थानों पर होलिका दहन की जाएगी। इसी तरह से दिबियापुर सहित ग्रामीण अंचलों में 175 स्थानों पर होली जलाई जाएगी इसी तरह से सहायल थाना क्षेत्र में 95 स्थानों पर होलिका दहन की जाएगी।

Global Times 7

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button