उत्तर प्रदेशलखनऊ

भाजपा बूथ अध्यक्ष पर फर्जी मुकदमा लगाकर जेल भेजा।

मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर की शिकायत।

ग्लोबल टाइम्स 7 डिजिटल न्यूज नेट वर्क,रसूलाबाद कानपुर देहात तहसील ब्यूरो अभिषेक शुक्ला।

रसूलाबाद थाना क्षेत्र ग्राम ताजपुर सरसौल निवासी राजू/रामू वर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को एक प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।उक्त प्रार्थना पत्र में यह उल्लेख किया गया कि इसी गांव के निवासी मदन मोहन पुत्र मैकूलाल ने दिनांक 6/2/2023 को चुनावी रंजिश को लेकर विवाद कर लिया और थाना पुलिस रसूलाबाद से मिलकर अपराध संख्या 39/2023 की धारा 307 का फर्जी मुकदमा लगाकर जेल भिजवा दिया।

पीड़ित राजू का कहना है कि वह भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता है और वर्तमान में बूथ अध्यक्ष भी है।भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों से शिकायत करने के बाबजूद भी उसे न्याय नही मिला।फिलहाल पीड़ित जमानत पर अपने गांव में है लेकिन उसे ब उसके परिजनों पर फर्जी मुकदमा लगाने वाले और पुलिस द्वारा बराबर प्रताड़ित किया जा रहा और लगातार धमकियां भी दी जा रही है।मानसिक पीड़ा से क्षुब्ध होकर पीड़ित ने उक्त गांव से पलायन का मन बना लिया है। अब देखना यह है कि आखिर पीड़ित को न्याय कब तक मिलेगा।जीत हमेशा सत्य की ही होती है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button