उत्तर प्रदेशलखनऊ

रहनुमाओं ने निजी स्वार्थ में आकर देश को जाति धर्म संप्रदाय में बांट दिया डॉ.पी.एन.तिवारी

ग्लोबल टाइम्स -7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क तहसील रसड़ा सुनील कुमार

रसड़ा (बलिया) राष्ट्रीय जनतांत्रिक भारत विकास पार्टी की एक आवश्यक बैठक शनिवार को परासिया मोड़ रसूलपुर रसडा़ पर सुरेंद्र नाथ तिवारी की अध्यक्षता में सकुशल संपन्न हुई। बैठक को संबोधित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर पी एन तिवारी ने कहा हमारे देश के रहनुमाओं ने अपने निजी स्वार्थ में आकर देश को जाति धर्म संप्रदाय में बांट दिया।पार्टी के उद्देश्यों को समझाते हुए तिवारी ने कहा कि हमारी पार्टी इंसान की बात करती है और सभी वर्ग के लोगों का सम्मान करती है। पार्टी 2024 के आम चुनाव में पूरे प्रदेश में सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी और जनमानस की समस्याओं के लिए लड़ेगी। बैठक को सर्वश्री धनुषधारी राम ,छोटे लाल वर्मा,गणेश पांडे, वीरेंद्र राम ,प्रदेश प्रवक्ता सुनील कुमार ‘सरदासपुरी’, सुनील कुमार तिवारी राम आशीष पांडे सिद्धेश्वर तिवारी,लक्ष्मी नारायण तिवारी, सुरेंद्र शर्मा,बेचन शर्मा, पुरुषोत्तम चौरसिया इत्यादि ने संबोधित किया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button