उत्तर प्रदेशलखनऊ

महाशिवरात्रि के पर्व पर मंदिरों में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
17 फरवरी 2023

सिकंदरा कानपुर देहात। महाशिवरात्रि के पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने थाना सिकंदरा के आगंतुक कक्ष में संभ्रांत नागरिकों की एक बैठक क्षेत्राधिकारी सिकंदरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के दौरान धार्मिक शिवालय में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भक्त जनों की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए बैठक में विचार विमर्श किया गया। वहीं पर शांति व्यवस्था को लेकर थाना सिकंदरा की पुलिस काफी सक्रिय नजर आई। बैठक में प्रमुख रूप से क्षेत्राधिकारी सिकंदरा शिव ठाकुर, थाना प्रभारी अखिलेश जयसवाल, इंस्पेक्टर विजय सिंह, सब इंस्पेक्टर भगवान सिंह, महिला इंस्पेक्टर मनू चौधरी, के अलावा करीब एक दर्जन सत्रांत नागरिकों ने भाग लिया। संभ्रांत लोगों में प्रमुख रूप से नीरज कुमार मिश्रा, हरी मोहन मिश्रा पूर्व प्रधान रसधान,संतोष कटियार, जितेंद्र खटीक, परवेज आलम, विवेक दिवाकर, राजेश खन्ना, बबलू कटियार, अजय बाजपेई आदि दो दर्जन लोग उपस्थित थे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button