उत्तर प्रदेशलखनऊ
विद्युत लाइन की चपेट में आने से युवक घायल- सैफई रिफर
ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, फफूंँद ब्यूरो ओम कैलाश राजपूत।
फफूंँद,औरैया। नगर के एक घर के छज्जे से 11 हजार की विधुत लाइन निकली है जिसकी चपेट में आने से एक युवक बुरी तरह झुलस गया। स्वजनों के देखने पर उसको अस्पताल लेकर गये जहां से डॉक्टरों ने उसे सैफई के लिए रेफर कर दिया।
नगर के मोहल्ला भराव निवासी प्रताप बाल्मीकि के घर पर बने छज्जा के ऊपर से 11 हजार की विद्युत लाइन निकली है। शनिवार की दोपहर को प्रताप का 18 वर्षीय पुत्र राजा किसी काम से छत पर चढ़ा तभी अचानक वह किसी तरह विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। स्वजनों के देखने पर उसको दिबियापुर सीएचसी लेकर गये, जहां से उसे गम्भीर अवस्था को देखते हुए डॉक्टरों ने सैफई के लिए रेफर कर दिया।






