उत्तर प्रदेशलखनऊ

गायब हुई मासूम का शव घर के बाहर कुएं में तैरता हुआ मिला।

ग्लोबल टाइम्स-7 न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ उत्तर प्रदेश (प्रयागराज मेजा)
ओमप्रकाश विश्वकर्मा

प्रयागराज नैनीऔद्योगिक क्षेत्र के संजय यादव की पुत्री सौम्या यादव 5 वर्ष शुक्रवार देर रात करीब दो बजे घर से कहीं गायब हो गई थी। रात में ही जानकारी होने पर परिजनों ने खोजबीन के साथ पुलिस को सूचना दी। शनिवार सुबह मासूम का शव घर के बाहर कुएं में तैरता हुआ मिला। संजय यादव की पुत्री सौम्या यादव 5 वर्ष शुक्रवार देर रात करीब दो बजे घर से कहीं गायब हो गई थी। रात में ही जानकारी होने पर परिजनों ने खोजबीन के साथ पुलिस को सूचना दी। शनिवार सुबह मासूम का शव घर के बाहर कुएं में तैरता हुआ मिला। यह देखकर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर औद्योगिक क्षेत्र पुलिस व फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को कुएं से बाहर निकाला। वह इस मासूम का शव मिलने की सूचना पर एसीपी करछना अजीत सिंह चौहान अपनी यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल किया। परिजनों ने अभी तक किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button