भारत कोल्ड स्टोरेज का सीजनल शुभारंभ आज
ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, जिला ब्यूरोचीफ राम प्रकाश शर्मा औरैया।
औरैया,दिबियापुर। असेनी रोड पर स्थित भारत कोल्ड स्टोरेज में आलू का भंडारण 10 फरवरी यानि आज शुक्रवार से हवन पूजन व वैदिक मंत्रों के साथ शुरू हो रहा है। अत्याधुनिक मशीनों के साथ किसानों को हर प्रकार की सुविधा कोल्ड स्टोर संचालक की ओर से प्रदान की जाएगी।भारत कोल्ड स्टोरेंज के प्रबंधक दीवान सिंह यादव,एवं पार्टनर विनोद यादव व मनोहर लाल ने बताया कि 10 फरवरी से यानि आज से सीजनल वर्ष 2023 का आलू भंडारण कोल्ड स्टोर में शुरू कराया जा रहा है। आलू की अच्छी गुणवत्ता के लिए अत्याधुनिक मशीनों की व्यवस्था कोल्ड स्टोर में कराई गई है।
कहा कि किसानों को हर प्रकार की सुविधा मुहैया कराना स्टोर की पहली प्राथमिकता रहेगी। कोल्ड स्टोर में आलू रखने वाले किसानों को अच्छी कीमत पर आलू की बिक्री की भी सुविधा मुहैया उनके स्तर से कराई जाएगी l आलू बिक्री करने के इच्छुक किसानों के लिए कोल्ड स्टोर से उचित दर पर ट्रांसपोर्टेशन की भी व्यवस्था कराई जाती है। इसके साथ ही किसानों को वरदाना की सुविधा भी मुहैया कराई जाती है। कोल्ड स्टोर की लोकेशन भी किसानों के लिए, व्यापारियों और आढ़तियों के लिए अच्छी है। बीते वर्षो में दूसरे कोल्ड स्टोर में आलू रखने वाले किसान एक बार कोल्ड स्टोर में पहुंचकर अत्याधुनिक सुविधाओं के बारे में जानकारी अवश्य करें और संतुष्टि होने पर अपना आलू भंडारण उचित दर पर कोल्ड स्टोर में कराएं। जिससे उनके आलू को खराब होने से बचाया जा सके और अच्छे दाम में बिक्री कराकर लाभ दिलाया जा सके।






