उत्तर प्रदेशलखनऊ

गलत इलाज से महिला की मौत अधिकारियों से शिकायत !

डीएम, एसपी एवं सीएमओ को दिया शिकायती प्रार्थना पत्र

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, जिला ब्यूरोचीफ राम प्रकाश शर्मा औरैया।

औरैया। प्रदेश सरकार भले ही स्वास्थ्य विभाग को स्वास्थ्य सेवाओं में शिथलता नहीं बरसने का दिशा-निर्देश दे रही हो, इसके बावजूद जिले में कई ऐसे अस्पताल चल रहे हैं जिनमें डॉक्टर सुविधा शुल्क पर बुलाए जाते हैं। वह समय-समय पर आते भी है। स्वास्थ्य विभाग का इन दिनों हाल बेहाल है। चाहे सरकारी अस्पताल में अथवा प्राइवेट, अधिकारियों की छत्रछाया में फल फूल रहे हैं। क्योंकि स्वास्थ्य विभाग कार्यवाही नहीं करता है। वही प्राइवेट अस्पतालों में धन कमाने की होड़ सी लगी है। इन अस्पतालों पर सक्षम डॉक्टर भी नहीं है। इसके बावजूद इलाज के नाम पर लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। इतना ही नही निजी अस्पतालों के संचालक पैसा कमाने की लोलुपता में खिलवाड़ करने में पीछे नहीं है। पर विगत दिनों एक प्राइवेट अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही से एक आंगनवाड़ी कार्यकत्री की गलत इलाज के चलते मौत हो गई। इस आशय का शिकायती प्रार्थना पत्र कोतवाली के अलावा पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिया गया है। जिसमें आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई गई है। अधिकारियों ने जांचोपरांत कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।
मोहल्ला भीखमपुर निवासी अजय कुमार उर्फ़ अनिल राजपूत पत्रकार एवं जिला मीडिया प्रभारी ओबीसी भाजपा ने कोतवाली, एसपी एवं जिलाधिकारी को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है कि उनकी पत्नी जोकि टाइफाइड बुखार से पीड़ित थी। उन्होंने विगत दिवस जालौन चौराहा के पास ईशा वाटिका के बगल में अभिलाख निवासी द्वारकापुर इलाज के लिए संपर्क किया। जिस पर अभिलाख के लड़के ने अपनी जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि पीड़ित की पत्नी विनायक कुमारी जोकि आंगनबाड़ी कार्यकत्री थी। उसे ईशा वाटिका के सामने जालौन रोड औरैया के अनादि मेमोरियल हॉस्पिटल में गत 1 फरवरी 2023 को करीब 4 बजे शाम को भर्ती कराने के लिए कहा, उनकी पत्नी जोकि टाइफाइड बुखार से पीड़ित थी, वह अपने पैरों पर चलकर अस्पताल में भर्ती हुई। 1 घंटे में इलाज के नाम पर उनसे अस्पताल के चिकित्सक ने 20 हजार रुपए ले लिए इतना ही नहीं अस्पताल के डॉक्टर ने उनकी पत्नी विनय कुमारी को अनावश्यक ऑक्सीजन, पेशाब नली आदि कई चीजें लगा दी थी। जबकि सुबह वह बिल्कुल सही थी। उनकी पत्नी को 1 घंटे बाद गलत इंजेक्शन लगाने से तबीयत बिगड़ गई। मुंह से झाग निकलने लगी। वह बेहोशी हो गई। डॉक्टरों ने मरणासन्न स्थिति में मरीज को कानपुर रेफर करने के लिए कहा। स्थिति को भापकर महिला के पति ने एंबुलेंस मंगवा कर सैफई ले गए। वहां 2 दिन वेंटिलेटर पर इलाज चलने के दौरान उनकी पत्नी की गत 4 फरवरी 2023 की सुबह लगभग 9:30 बजे मृत्यु हो गई। पीड़ित पति ने हॉस्पिटल संचालक एवं झोलाछाप जागरण के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किए जाने एवं प्रार्थी को उचित न्याय दिलाए जाने की गुहार लगाई है। ताकि भविष्य में इस तरह की पुनरावृति ना हो सके।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button