उत्तर प्रदेशलखनऊ

प्रदर्शनी पंडाल में हुआ कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम

परिवार को बनाने व संवारने की क्षमता बेटी में होती है-डीएम*

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, जिला ब्यूरोचीफ राम प्रकाश शर्मा औरैया।

औरैया। परिवार को बनाने और संवारने की क्षमता एक बेटी ही रखती है, इसलिए बेटियों को अपने कर्तव्य और दायित्वों का ज्ञान दिलाने का कार्य मां करती है। उक्त विचार जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव ने नुमाइश पंडाल में महिला कल्याण विभाग द्वारा कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत उपस्थित सभी महिला कल्याण विभाग, समूह की महिलाओं एवं नवजात कन्याओं की माताओं के मध्य व्यक्त किये।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि ऋषि पाण्डेय एवं एक नवजात कन्या के हाथों द्वारा दीप प्रज्वलित कराकर किया गया जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलित करने वाली नवजात कन्या का नाम दीपिका रखा। कन्या जन्मोत्सव के अंतर्गत जिलाधिकारी, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि एवं नवजात कन्या की माताओं ने केक भी काटा साथ ही छः माह के अंतर्गत जन्मी सभी उपस्थित कन्याओं को बेबी किट प्रदान किया। कार्यक्रम के अंतर्गत उपस्थित महिलाओं से उनकी जन्मी पुत्रियों के प्रति विचार भी सुने गये। साथ ही उप मुख्य चिकित्साधिकारी मनोज सिंह व महिला कल्याण विभाग अधिकारी ने अपने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को भी साझा किया।
जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव ने सभी महिलाओं को अपने संबोधन में कहा कि स्त्री की शक्ति पूरे विश्व और ब्रह्मांड को स्थापित करती हैं। उन्होंने कहा कि प्रकृति के सृजन में भी स्त्री का ही वास है। जिलाधिकारी ने मानस प्रवचन से व्याख्यान कर स्त्री की महत्वता को बताया। राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि ऋषि पाण्डेय ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेटियों के जन्म को उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया है, इसलिए उत्तर प्रदेश सरकार ने बेटियों को जन्म से ही अपनी योजनाओं से जोड़ना प्रारंभ कर दिया है। उन्होंने कहा कि बेटियां रिश्तो को एक ही धागे में पिरोने का काम करती हैं। कार्यक्रम के दौरान संबंधित अधिकारी, आशाएं बहुएं, नवजात कन्याएं- उनकी माताएं एवं परिवारीजन उपस्थित रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button