थाना अमराहट कानपुर देहात जनपद में पंजीकृत मुकदमों में सबसे नीचे पायदान पर निकला।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
2 फरवरी 2023
वर्ष 2021 में मात्र 68 एवं 2022 में मात्र 69 मुकदमे हुए पंजीकृत।
सिकंदरा कानपुर देहात। कानपुर देहात जनपद का दस्यु प्रभावित थाना अमराहट अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य को लेकर बीहड़ पट्टी में शासन एवं प्रशासन के निर्देश पर काफी लंबे अरसे पहले आलीशान इमारत के साथ खोला गया था। जिसमें मात्र 22 गांव बीहड़ पट्टी के थाना क्षेत्र में आते हैं। और जनपद में काफी एकांत में स्थित थाना बताया जाता है। मौजूदा थाना प्रभारी जीत मल ने हमारे संवाददाता को बताया कि वर्ष 2021-22 में क्रमसा 68 एवं 69 मुकदमा पंजीकृत हुए। वहीं पर 23 बाइक वाहन दो ट्रैक्टर तीन जेसीबी मशीनें परिसर में खड़ी हुई है जो कि मुकदमे में विचाराधीन है। महिला मिशन शक्ति के मामले जब कब नजर आते हैं। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण अंचलों की दूरी तय करना पुलिस के लिए नासूर बन जाती है। जिसके आवागमन में भीषण परेशानी का सबब बन जाता है।






