गणतंत्र दिवस पर चहुँओर रही धूम

ग्लोबल टाइम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क ओमप्रकाश वर्मा नगरा
नगरा बलिया। राष्ट्रीय महापर्व 74वें गणतंत्र दिवस पर क्षेत्र में सरकारी कार्यालयों शिक्षण संस्थानों मे तिरंगा ध्वजारोहण कर विभिन्न मनमोहन कार्यक्रम करके धूमधाम से मनाया गया. स्कूल विद्यालयों के छात्रों द्वारा देश भक्ति पर झाकियों के साथ प्रभात फेरी निकालर उमंग जज्बा के साथ भारत माता के नारे लगाते हुए बाजार भ्रमण किए. नेशनल कानवेन्ट स्कूल मे प्रबन्धक मु. यूनुस, युनियन बैंक पर कैशियर निजामुद्दीन अंसारी, नगर पंचायत पर बरिष्ठ लिपिक रवीश शर्मा, थानाध्यक्ष परिसर मे थानाध्यक्ष वृजेश सिंह, प्रा. स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रभारी राहुल सिंह, सेन्ट्रल बैंक शाखा पर फिल्ड आफिसर अब्बास अंसारी,

सेंट्रल बैंक मिनी शाखा प्रमोद गुप्ता, प्रा. विद्यालय देवढिया प्रधानाचार्य परशुराम तिवारी, विद्युत उप केन्द्र पर अवर अभियन्ता तारकेश्वर यादव, ग्राम पंचायत छितौना पर प्रधान विभा वर्मा, प्रा विद्यालय ब्राह्मणपुरा पर समाजसेवी अरविन्द गुप्ता, जनता इण्टर कालेज पर प्रधानाचार्य डा उमेश चन्द पाण्डेय, प्रा. विद्यालय ध. 1 पर खण्ड शिक्षा अधिकारी रामप्रताप सिंह, विकास खण्ड कार्यालय पर विनय वर्मा, मिडिल स्कूल पर प्रधानाचार्य दयाशंकर, पालचन्द्रहा पंचायत भवन पर प्रधान छोटेलाल, सेन्ट जान्स कानवेन्ट स्कूल प्रधानाचार्य जगन्नाथ पात्रा, नरहेजी पीजी कालेज पर प्राचार्य सुशीला सिंह, सुभावती देवी संस्थान प्रबन्धक योगेन्द्र यादव, जय प्रकाश महिला महाविद्यालय पर प्रबन्धक अमरेन्द्र बाबू ने झण्डा रोहण करके मिष्ठान वितरण किया.