उत्तर प्रदेशलखनऊ

खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग 7 लोग झुलसे

रेगुलेटर लीकेज होने से लगी आग मची अफरा-तफरी

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, जिला ब्यूरोचीफ राम प्रकाश शर्मा औरैया।

औरैया। जनपद के विकासखंड भाग्यनगर क्षेत्र के ग्राम शाहआलमपुर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। जिससे 7 लोग झुलस कर जख्मी हो गये। आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। गंभीर घायलों को गंभीर जोशी हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बारात विदा होने के बाद रिश्तेदारों के लिए मां बेटी खाना बनाने जा रही थी उसी समय हादसा हो गया।
क्षेत्र के ग्राम शाह आलमपुर निवासी कमलेश कुमार की पुत्री की शादी बुधवार को थी। गुरुवार को विदाई के बाद सभी रिश्तेदार घर पर रुके हुए थे। जिसको लेकर गुरुवार को खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर का रेगुलेटर लीक होने से आग लग गई। आग की लपटें उठी तो खाना बना रही रूमन व गुड्डी और दीवान आग बुझाने में झुलस गये। आग लगने से परिजनों एवं ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। आग बुझाने के लिए सबसे पहले ग्वालियर निवासी पंकज रसोई घर में पहुंचा। वह भी आग की लपटों में आने से झुलस गया। आग की लपटों को उठता देखकर ग्रामीण दौड़ पड़े, और उन्होंने गैस सिलेंडर पर जूट के भीगे हुए बोरे एवं कंबल आदि डालकर बमुश्किल आग को बुझाया। लेकिन तब तक गीता, रूमन, गुड्डी व दीवान काफी झुलस चुके थे। गंभीर हालत में परिजनों ने 4आग लगने से जख्मी हुए जख्मी हुई लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर में भर्ती कराया। जबकि मामूली रूप से झुलसे 3 लोग लोगों ने निजी चिकित्सक से इलाज कराया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button