महिला नहीं यमुना में लगाई छलांग मछुवारों ने बचाया
ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, जिला ब्यूरोचीफ राम प्रकाश शर्मा औरैया।
औरैया। जालौन जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र के गांव सैदपुरा उबारी निवासी एक महिला ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। महिला को यमुना में कूदते देख नदी में मछलियां पकड़ रहे मछुवारों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
गांव सैदपुरा उबारी निवासी पूजा देवी का मंगलवार सुबह घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिससे वह क्षुब्ध होकर दोपहर लगभग तीन बजे जालौन-औरैया जिले की सीमा पर स्थित यमुना नदी पुल पर पहुंची और पानी में छलांग लगा दी। तभी यमुना नदी में मछलियां पकड़ रहे मछुवारों की उस पर नजर पड़ी। यह देख मछुवारों ने पानी में कूदकर कड़ी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। साथ ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को शहर के 50 शैय्या युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही महिला के परिजनों को भी जानकारी दी। वहीं अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि परिजनों से पूछतांछ में पता चला है कि महिला का नाम पूजा है और सुबह ही उसका घर पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। महिला के तीन बच्चे हैं। जिसमें दो लड़के व एक लड़की है। फिलहाल महिला खतरे से बाहर बताई जा रही है।