उत्तर प्रदेशलखनऊ

ग्राम सभा भटपुरा पाठकपुर प्राथमिक विद्यालय में रू2.40लाख की लागत से बन रहा दिव्यांग शौचालय!

निर्माण कार्यों में खुलेआम हेराफेरी —

—- खबर,फोटो सोशल मीडिया पर हो रही खूब वायरल,ग्रामीण व क्षेत्रिय लोग हुए अचम्भित एवं विस्मृत !

—– आईएएस बीडीओ बोले मामला आया जानकारी में, डीपीआरओ ने भी लिया संज्ञान, जांचोपरांत होगी कार्यवाही !

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज नेटवर्क
कानपुर नगर।
प्रदेश सरकार ग्राम पंचायतों के विकास के लिए तेजी से कदम उठा रही है। व ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को लेकर पैसा भी खूब पानी की तरह से बहा रही है, जहां पहली बार जनपद में लगभग सभी ग्राम पंचायतों में निर्मित प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों में दिव्यांग शौचालयों की व्यवस्था होने से विद्यालयों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों को भी उनका अपना शुलभ शौचालय भी मिलने जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि विद्यालयों को माडल विद्यालयों में पर्णित किया जाए,व सभी समस्याओं का जल्द निस्तारण हो। उनको सभी बुनियादी सुविधाएं मिलें। ग्राम पंचायतों के गांवों में निर्मित प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों की हर व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्य पर जोर दिया जा रहा है,लेकिन जिम्मेदार अफसर व अधिकारी शासन की मंशा पर पलीता लगा रहे हैं। और उन विषयों को नजरंदाज किये जाने से नहीं चूकते नजर आ रहे हैं, जिसका खामियाजा आम जनमानस को मजबूरी वश भुगतना पड़ रहा है,लेकिन जिम्मेदारों की अंदेखियों के कारण कमीशनखोरी व दलालों की हर जगह पर पौबारह है,और तो और इन दिनों ग्राम पंचायतों में हो रहे विकास कार्यों में घटिया सामग्री लगाकर जम कर लाखों रूपये का खेला पंचायत सचिवों,ग्राम प्रधानों, व ठेकेदारों सहित मिलकर खूब खेला जा रहा है, मानौ जैसे जिन विषयों को देखने व सुनने वाला कोई नहीं है ।


एक ऐसा ही मामला विकास खंड शिवराजपुर की ग्राम सभा भटपुरा के गांव पाठकपुर से आया है, ग्रामीण सूत्रों की मानें तो विकास खंड की भटपुरा ग्राम सभा के पाठकपुर प्राथमिक विद्यालय में लगभग ढाई लाख रूपयों की लागत से बन रहे दिव्यांग शौचालय के निर्माण कार्य में पीली ईंट जैसे मानक विहीन सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है।
ग्राम सभा भटपुरा गांव पाठकपुर के लोगों ने आरोप लगाते हुए जानकारी दी कि यहां शुरू से ही घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है।और लाखों की लागत से बनने वाले दिव्यांग शौचालय में लगने वाली सामग्री घटिया ईंट की फोटो को सूचना को सोशल मीडिया पर वायरल कर दी, जिससे विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों में हलचल सी मच गई ।
ग्रामीणों ने दिव्यांग शौचालय को मानक के अनुसार न बनाए जाने और घटिया निर्माण सामग्री प्रयोग किए जाने का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से जांच की मांग भी की है।

जिम्मेदार लोगों द्वारा लिया गया मामला संज्ञान,बोले जांचोपरांत सुनिश्चित होगी कार्यवाही

विकास खंड की
ग्राम सभा भटपुरा के पाठकपुर गांव प्राथमिक विद्यालय में दिव्यांग शौचालय के हो रहे निर्माण कार्य को लेकर आईएएस व बीडीओ प्रभार शिवराजपुर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि उक्त निर्माण कार्य की मुझे कोई जानकारी नहीं है मामला आप लोगों के द्वारा संज्ञान में आया है। आवश्यक जांच कराई जाएगी, अगर घटिया ईंटों व मानक के अनुरूप निर्माण कार्य नहीं हो रहा है तो तुरंत बंद कराया जाएगा। और जांचोपरांत कार्यवाही भी सुनिश्चित कराई जाएगी ।
वहीं,पूरे प्रकरण को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी कमल किशोर कानपुर भी थोड़ा सा अचम्भित व विस्मृत हो गये, उन्होंने कहा कि ऐसा कौन सा दिव्यांग शौचालय ग्राम सभा में बन रहा है जिसकी लागत राशि २.४० रूपए है,हर पहलूओं पर जांच अवश्य करवाई जाएगी,इस तरह का कोई भी मामला सामने आयेगा एवं दोषी पाए जाने पर कार्रवाई अवश्य सुनिश्चित होगी ।


Global Times 7

Related Articles

Back to top button