उत्तर प्रदेशलखनऊ

नालों का दूषित पानी गंगा फेरी घाट पर बहाया जा रहा जहां लोग ने लगाई आस्था की डुबकी

ग्लोबल टाइम्स-7 न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ उत्तर प्रदेश (प्रयागराज मेजा)
ओमप्रकाश विश्वकर्मा

प्रयागराज सिरसा नगर पंचात की लापरवाही के चलते मौनी अमावस्या पर भी एक बार फिर गंगा के दूषित पानी में लोग आस्था की डुबकी लगाने को मजबूर है लेकिन मामले से अनजान बना प्रशासन लोगों की समस्याओं को दूर करने में कोताही बरत रहा। बता दें कि नगर पंचायत सिरसा के नालों का दूषित पानी गंगा फेरी घाट पर बहाया जा रहा जहां लोग आस्था की डुबकी लगाते हैं। उसी स्थान पर मजबूरन लोग नाले के पानी में आस्था की डुबकी लगाने को मजबूर हो रहे हैं। मकर संक्रांति पर तो कुछ लोगों ने उसी स्थान पर डुबकी लगाई थी लेकिन इस बार कुछ लोगों ने घाट को बदल दिया है जो दूर जा पर गहरे पानी में डुबकी लगाने को मजबूर है जिससे हादसे का भय बना हुआ है, लेकिन जिम्मेदार लोग अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं कर रहे जो साफ-साफ देखा जा रहा है। एक तरफ यहां गंगा नदी को दूषित किया जा रहा है वहीं देश के प्रधानमंत्री जहां स्वच्छता को लेकर बड़े-बड़े अभियान चला रहे जिसको नगर पंचायत सिरसा पलीता लगा रहा जो कहीं ना कहीं देश के प्रधानमंत्री की योजनाओं को नजरअंदाज कर गंगा को दूषित किया जा रहा है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button