कार ने दो बाइकों में मारी जोरदार टक्कर, 4 गंभीर घायल

दुर्घटना में घायल चारों बाइक सवारों को किया गया रेफर
ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, दिबियापुर संवाददाता प्रवीण राजपूत।
ककोर,औरैया। ककोर क्षेत्र के अंतर्गत अनियंत्रित कार ने रविवार की शाम लगभग 7 बजे दो बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में जय प्रकाश पुत्र कनौजी (42) शेर सिंह पुत्र सुखवासी (44) हँसेपूरवा, निखिल यादव पुत्र कप्तान सिंह (20), जितेंद्र यादव पुत्र वीरेंद्र सिंह (22) निवासी लखनपुर शामिल है। आपको बताते चलें कि ककोर बंबा मंगलपुर रोड पर अनियंत्रित कार औरैया की तरफ से आ रही थी। दोनों बाइक सवार दिबियापुर की ओर से जा रहे थे, तभी अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से चारों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन-फानन में वहां के स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस जिला अस्पताल चिचौली पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर चंद्र शेखर ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को कानपुर हैलट के लिए रेफर कर दिया।






