उत्तर प्रदेशलखनऊ

आधारपुर में रोटी घर ने विधवा महिलाओं को वितरित किए कंबल


–महिला स्वावलंबन के तहत बनवाए झोले भी बंटवाए

Ashish singh
District correspondent
Global times 7news network fatehpur

फतेहपुर। नारी स्मिता फाउंडेशन द्वारा संचालित रोटी घर के माध्यम से आज आधारपुर में जरूरतमंद, विधवा, निराश्रित महिलाओं को कंबल बांटे। संचालिका स्मिता सिंह ने बताया कि विगत 3 वर्षों से उक्त गांव की आधा सैकड़ा महिलाओं को गोद लिया हुआ है। जिन्हे प्रति माह स्माइल किट भी वितरित की जाती है। बताए की आधा सैकड़ा से अधिक परिवारों को चिन्हित कर कंबल वितरित किए गए। आपको बताते चलें कि रोटी घर के माध्यम से इस कड़ाके की ठंड में अनवरत रूप से कम्बलों का वितरण जारी है। स्मिता सिंह की माने तो आगे भी उक्त कार्यक्रम को जारी रखा जाएगा। उन्होंने से समाज से अपील करते हुए कहा की किसी भी गरीब का स्वास्थ्य न बिगड़े और न ही मृत्यु ठंड से न हो पाए ये हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। हमारे आस पास कोई भी जरूरतमंद हो तो उसे कपड़े, कंबल इत्यादि की व्यवस्था जरूर कराएं। इस अवसर पर नीरजा चौहान, विवेक मिश्रा, श्रेय शुक्ला आदि मौजूद रहें। लाभार्थियों में बसंती, ननकी, राजकली, जालपति, शोभा, सूरज कली, राजपति, श्याम सुंदरी, रन्नो, माधुरी, कमला, संगीता, सुखदेईया, बुधिया, फुलवाना, गुलाब कली, श्यामा देवी, कुसुम कली, शिव कली, रामकली, गुजरिया, रामसखी, भानमती, अनसूया, अनुपा, मिथिलेश, रामदुलारी, शुकराना, सविता, विष्णु कांति, तुलसी आदि रही।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button