सपा सांसद डिंपल यादव का केक काटकर मनाया गया जन्मदिन

सपा पदाधिकारियों ने चाय एवं पतंगे की वितरित
ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, जिला ब्यूरोचीफ राम प्रकाश शर्मा औरैया।
औरैया। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन स्थानीय तकिया चौराहा पर रविवार को सपा महासचिव के नेतृत्व एवं वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष युवा मीडिया प्रभारी के सौजन्य से उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सपा पदाधिकारियों ने सांसद श्रीमती यादव के चित्र के सम्मुख केक काटा एवं उन्हें केक खिलाया। इसके बाद तमाम लोगों को चाय वितरित की। इसके साथ ही बच्चों को पतंगे भी बाटी।
बड़ी संख्या में बच्चे पतंग पाने के लिए उमड पड़े। वही वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए हैं।
सपा की मैनपुरी सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन स्थानीय तकिया चौराहा पर जोशो खरोश के साथ निवर्तमान सपा महासचिव ओम प्रकाश ओझा के नेतृत्व एवं वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अवधेश भदौरिया व जिला मीडिया प्रभारी अमित यादव आयोजकत्व में मैनपुरी सांसद माननीया डिंपल यादव के चित्र पर सपा पदाधिकारियों ने केक काटा तथा श्रीमती सांसद को केक खिलाया। केक वितरण कर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। सपा के युवा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ डिंपल भाभी जिंदाबाद के नारे लगायें। इसके अलावा स्टॉल लगाकर शीत लहर में लोगों को चाय वितरित की। इसके अलावा आये हुए तमाम बच्चों को पतंगे वितरित की गई। पतंगे पाकर बच्चों ने खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर सपा के निवर्तमान जिला महासचिव ओम प्रकाश ओझा ने कहा कि माननीया सांसद डिंपल यादव सादगी पसंद है। उनसे महिला शक्ति को प्रेरणा लेनी चाहिए। इसी तरह से निवर्तमान वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अवधेश भदौरिया ने कहा कि माननीया सांसद डिंपल यादव जहां एक ओर नारी शक्ति में विशेष पकड़ हैं, वहीं दूसरी ओर पार्टी को बुलंदियों तक ले जाने में उनका अद्वितीय सहयोग रहा है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता है। इसी तरह से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जितेंद्र दोहरे ने कहा कि माननीया डिंपल यादव निर्भीक वक्ता होने के साथ ही पार्टी में बहुत ही लोकप्रिय हैं। महिला शक्ति उनके कृतित्व व व्यक्तित्व से सीख ले रही है।इसी प्रकार से समाजसेवी नगर पालिका प्रत्याशी अनूप गुप्ता ने कहा कि माननीया डिंपल यादव जी की जीत ने सपा को संजीवनी देने का काम किया है। इसी के चलते तेजी के साथ उत्साह बढ़ा है। आगे उन्होंने कहा कि आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में सपा अपना समूचे प्रदेश में ध्वजा पताका फैरायेगी, इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं है। कार्यक्रम के अवसर पर प्रमुख रूप से निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी अमित यादव, मोहम्मद अनीष, भोला सिंह, मुकेश कोरी, निवर्तमान नगर अध्यक्ष अशोक गुप्ता, अनुज यादव, हिमांशु पाल, अनूप यादव, रविंद्र राठौर व शैलेंद्र कुमार सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।