उत्तर प्रदेशलखनऊ

प्रधानपति ने कंपकपाती ठंड से बचाव के लिए बांटे कंबल !

ग्लोबल टाईम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क टीम कंचौसी औरैया ब्लॉक संवाददाता ब्रजेश बाथम

तहसील औरैया ब्लाक भाग्यनगर की ग्राम पंचायत जमौली में बने पंचायत भवन में कंपकपाती सर्दी को देखते हुए प्रधानपति अमित कुमार ने गरीबों व असहाय बुजुर्ग महिलाओं एवं पुरुषों को कंबल वितरित किये। शासन की ओर से गरीबों व बेसहारा असहाय लोगों के प्रति सहानुभूति के तहत शासन व प्रशासन के निर्देश पर गरीब और अपनी दयनीय दशा से जूझ रहे लोगों को उनकी परेशानी को देखते हुए इस भीषण सर्दी को देखते हुए पूरे प्रदेश में कंबल वितरण का अभियान चलाया जा रहा है। वहीं कंबल पाने वाली बुजुर्ग महिलाएं एवं पुरुष रामबेटी,पुत्तिलाल, अतरसिंह,कलावती, भँवरकली,प्रेमादेवी, रामशंकर, श्रीराम, आदि को कंबल दिये गये। इस दौरान पंचायत सचिव सुधीर पटेल मौजूद रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button