इटावा जनपद की डीपीएस की सौम्या दीक्षित ने नेशनल जूडो में सिल्वर मेडल जीतकर रचा इतिहास

ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज़ नेटवर्क जिला इटावा
ब्यूरो चीफ बृजेश पोरवाल
सिल्वर मेडल जीतकर सौम्या दीक्षित ने बढ़ाया स्कूल और जनपद का मान
इटावा-* विगत 7 जनवरी से 22 जनवरी तक इंडियन मॉडर्न स्कूल सोनीपत, हरियाणा में सम्पन्न हुई सीबीएसई नेशनल जूडो चैंपियनशिप में जनपद इटावा के डीपीएस की कक्षा 10 की छात्रा सौम्या दीक्षित ने अपने 40 किलो भार वर्ग में सिल्वर मैडल जीत कर विद्यालय सहित जनपद इटावा का भी नाम रोशन किया है। ज्ञात हो कि, सौम्या ने जोनल जूडो प्रतियोगिता में पहले अपने ही भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता था जिसके बाद वह नेशनल जूडो प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई हुई थी। इसी के साथ स्कूल के ही अन्य 14 बच्चों ने पिछली जोनल चैंपियनशिप में अलग अलग भार वर्ग में विभिन्न मेडल अपने अपने नाम किए थे। जिनमे से डीपीएस स्कूल के बच्चों ने 5 गोल्ड और 2 सिल्वर अपने नाम किए थे। ज्ञात हो कि जनवरी माह में इस नेशनल जूडो चैंपियनशिप में भारत देश से बाहर खाड़ी देश यूएई के लगभग 1000 छात्र छात्राएं भी प्रतिभाग कर रहे थे। विदित हो कि,सीबीएसई
की प्रत्येक नेशनल प्रतियोगिता में विश्व भर से सीबीएसई स्कूल के विभिन्न छात्र छात्राएं प्रतिभाग करते है। इस वर्ष की प्रतियोगिता में जूडो कोच प्रभाकर सिंह व जूडो मैनेजर सृष्टि सिंह भी उचित निर्देशन के लिए सौम्या के साथ ही गए थे। विद्यालय की यशश्वी प्रिंसिपल भावना सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि,विद्यालय परिसर में बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ नियमित रूप से खेलाभ्यास कराया जाता है। जिससे कि पढ़ाई के साथ साथ ही बच्चे राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर जीवन में आगे बढ़कर अपने देश का नाम रोशन कर सकें । उन्होंने बताया कि, स्कूल के स्थापना वर्ष से ही
कई छात्र छात्राएं विभिन्न खेलों में प्रतिवर्ष ही नेशनल प्रतियोगिता में कई मैडल अपने नाम करते चले आ रहे है। जिनमे से बैडमिंटन,जूडो,स्केटिंग आदि खेल प्रमुख है। सौम्या की इस विशिष्ट उपलब्धि पर विद्यालय की प्रिंसिपल भावना सिंह सहित चेयरमैन डॉ विवेक यादव व वाइस चेयरमैन डॉ प्रीति यादव,जूडो कोच प्रभाकर सिंह व जूडो मैनेजर सृष्टि सिंह एवम् क्रीड़ा प्रभारी रेहान अजीज ने उज्जवल भविष्य के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।





