शीतलहर व कोहरे से बढी मुसीबतें कोहरे की धुंध में रेंग रेंग चलते वाहन
बाजारों में पसरा सन्नाटा दिहाडी मजदूरों को नहीं मिल रहा काम
ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क जिला ब्यूरोचीफ राम प्रकाश शर्मा औरैया।
बिधूना,औरैया। पिछले लगभग एक पखवारे से भीषण शीतलहर और कोहरे के प्रकोप के चलते जनजीवन ठहर सा गया है, वहीं हाड मांस कपाऊ ठंड से बढ़ी गलन के कारण बाजारों में सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है, वही रोज खाने कमाने वाले दिहाड़ी मजदूरों को काम ना मिल पाने से उनके सामने भरण-पोषण की भी समस्या उत्पन्न हो गई है। कोहरे की धुंध में शाम होते हैं वाहनों की लाइटों के बावजूद उन्हें रेंग रेंग कर सड़कों पर चलने को मजबूर होना पड़ रहा है।
पिछले लगभग एक पखवारे से भीषण शीतलहर के चलते हाड़ मांस कपाऊ ठंड से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। दिन के समय सर्द बर्फीली हवाएं चलने से बाजारों में सन्नाटा सा पसरा नजर आता है वहीं रोज खाने कमाने वाले दिहाड़ी मजदूरों को ठंड के चलते काम न मिल पाने के कारण उनके परिवारों के समक्ष भरण-पोषण की भी समस्या उत्पन्न हो गई है। भीषण ठंड के चलते आम जनमानस के साथ घर से बाहर निकलने वाले यात्रियों फुटपाथों पर खुले आसमान के नीचे जीवन बसर करने वाले गरीबों के साथ ही पशु-पक्षी भी बुरी तरह बेहाल नजर आ रहे हैं। शाम होते ही कोहरे की धुंध फैल जाने से लाइट जलाने के बावजूद वाहनों को सड़कों पर रेंग रेंग कर चलने को मजबूर होना पड़ रहा है। सबसे गौरतलब बात तो यह है कि भीषण सर्दी के बावजूद भी कहीं दूर-दूर तक अलाव जलते भी नजर नहीं आ रहे हैं जिससे प्रशासन के साथ समाजसेवी संगठनों की संवेदनहीनता भी अब जगजाहिर होती दिख रही है।






