युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती राजपुर महाविद्यालय में मनाई गई।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
12 जनवरी 2023
सिकंदरा कानपुर देहात। श्री राम प्रकाश पोरवाल महाविद्यालय राजपुर कानपुर देहात के सेमिनार हाल में युग प्रवर्तक, ओजस्वी विचारक और युवाओं के प्रेरणाश्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर “कोरोना वायरस से बचाव एवं जागरुकता विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, कार्यक्रम का शुभारंभ पोरवाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन डॉ अनिल कुमार पोरवाल ने स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया।

महाविद्यालय के 20 छात्र- छात्राओं ने ओजस्वी भाषण के साथ प्रतिभाग किया | जिसमें प्रथम स्थान पर छात्रा अलसिफा (बी.एस. सी. द्वितीय वर्ष ), द्वितीय स्थान पर छात्रा एलीना ( डी.एल.एड. प्रथम सेमेस्टर), तृतीय स्थान पर छात्रा प्रिया अवस्थी ( डी.एल.एड. प्रथम सेमेस्टर), तथा छात्रा सायमा कुरैशी (डी.एल.एड. प्रथम सेमेस्टर)ने सांत्वना स्थान प्राप्त किया | निर्णायक मंडल में डॉ. विनय कुमार, डॉ. डॉ अरविन्द द्विवेदी, डॉ. आशीष तिवारी रहे, कार्यक्रम में डॉ अनिल कुमार पोरवाल ने सभी प्रतिभागी छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए रामायण की चौपाई का उल्लेख करते हुए कहा “जो इच्छा करिहो मनमांहीं, राम कृपा कछु दुर्लभ नाहीं|” अर्थात यदि आपके अंदर दृण इच्छा है तो कोरूप ले चुकी है, प्रत्येक प्राणी को अपने बचाव के लिए शोसल डिस्टेंस, मास्क, साफ-सफाई, और समय-समय पर सेनेटाईजर का प्रयोग करना चाहिए|






