सड़क के किनारे गाय को नोंच रहे कुत्ते,गौ सेवकों में बढा आक्रोश

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, जिला ब्यूरोचीफ राम प्रकाश शर्मा औरैया।
बिधूना,औरैया। कीरतपुर गांव में मृत पड़ी एक गाय को सरेआम कौवे कुत्ते नोच कर खा रहे हैं। संबंधित जिम्मेदार लोगों द्वारा मृत गोवंश को ना दफनाए जाने से गौ सेवकों में भारी नाराजगी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिधूना क्षेत्र के बेला बिधूना मार्ग पर स्थित कीरतपुर गांव में सड़क से कुछ ही दूरी पर एक मृत गोवंश को जिम्मेदार लोगों द्वारा ना दफनाए जाने के कारण कौवे कुत्ते उसे सरेआम नोच नोच कर खाते देख गौ सेवकों में भारी नाराजगी भड़क रही है। इस संबंध में कीरतपुर गांव निवासी अरविंद कुमार के साथ कई लोगों ने बताया है कि गाय की सर्दी लगने से मौत होने की संभावना है। गौ सेवकों का कहना है कि सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि मृत गोवंश को समय पर दफनाने वाले जिम्मेदार आखिरकार इस ओर से क्यों अनजान बने हुए हैं इसकी जांच कर संबंधितों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।