उत्तर प्रदेशलखनऊ

पूर्णिमा पर हुई गंगा आरती, भक्तों ने किया दीपदान


Ashish singh
District correspondent
Global times 7news network fatehpur

फतेहपुर ,गंगा बचाओ सेवा समिति, गंगा सम्रग एवं नमामि गंगे द्वारा पूर्णिमा पर ओमघाट मे गंगा आरती का आयोजन किया गया ।गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र शरन सिम्पल द्वारा पूर्णिमा पर आयोजित गंगा आरती में शामिल होने पहुंचे गंगा भक्तों ने स्वच्छता का संकल्प लिया । भाजपा की जिला उपाध्यक्ष अपर्णा सिंह गौतम ने कहा कि गंगा में किसी भी प्रकार पूजन सामग्री एवं कूड़ा ना डालें और गंगा को स्वच्छ रखने में सहयोग करें । गंगा सम्रग के कुलदीप सिंह भदौरिया ने कहा कि गंगा को स्वच्छ रखने के लिए हम सब प्रयत्न शील है। गंगा बचाओ सेवा समिति के द्वारा आए हुए सभी गंगा भक्तों को प्रसाद वितरित किया l इस मौके पर स्वामी विज्ञानानंद जी महाराज गायत्री परिवार के राम स्वरूप गुप्ता, भाजपा के राम प्रताप सिंह गौतम, गंगा सम्रग के संतोष तिवारी, धीरज राठौर, अजय मोदनवाल,आशीष अग्रहरी सुरेंद्र पाठक , वीरेन्द्र साहू,हरि चौरसिया , आचार्य रामचंद्र ने विधि विधान से पूजन कराया l

Global Times 7

Related Articles

Back to top button