उत्तर प्रदेशलखनऊ

पंचायतों से सैकड़ों महिलाएं सुबह ही विकास खंड कार्यालय पहुंची !

ग्लोबल टाइम्स-7 न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ उत्तर प्रदेश (प्रयागराज)
ओमप्रकाश विश्वकर्मा

अयोध्या बीकापुर विकासखंड पर बुधवार को आयोजित स्वास्थ्य सखी चयन प्रक्रिया में भारी अव्यवस्था देखने को मिली। स्वास्थ्य सखी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए कड़कड़ाती ठंड में ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों से सैकड़ों महिलाएं सुबह से ही विकास खंड कार्यालय पर पहुंची थी। कई महिलाएं अपनी गोदी में दूधमुहे छोटे-छोटे बच्चों को लेकर ब्लॉक पर पहुंची थी। ब्लॉक खंड सभागार में लिखित परीक्षा के बाद परिसर में महिलाओं का साक्षात्कार शुरू हुआ। इस दौरान महिलाओं के बैठने के लिए कोई व्यवस्था ना होने के चलते ठंड में महिलाएं परिसर में जमीन पर झुंड बनाकर घंटों बैठी रही। जबकि कमरे के अंदर ब्लॉक के एडीओ आईएसबी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी लिखित परीक्षा में चयनित हुई महिलाओं को क्रमवार साक्षात्कार के लिए अंदर बुलाते रहे। शाम तक चयन प्रक्रिया चलती रही बैठने की व्यवस्था ना होने से जमीन में घंटों बैठी महिलाओं में नाराजगी भी दिखाई पड़ी। अलाव की भी कोई व्यवस्था नहीं दिखाई पड़ी। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी सीपी उपाध्याय ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में बैठने के लिए कुर्सी और फंड की कोई व्यवस्था नहीं है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button