उत्तर प्रदेशलखनऊ

धूमधाम से मनाया जाएगा गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व

5 जनवरी को गुरुद्वारा में होगा भजन कीर्तन का समागम

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, सिटी रिपोर्टर अनुज यादव औरैया।

औरैया। स्थानीय महावीर गंज स्थित गुरुद्वारा में आज 5 जनवरी 2023 गुरुवार को गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व धूमधाम पूर्वक मनाया जाएगा। इस अवसर भजन कीर्तन का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें दिल्ली से आए हुए रागियों द्वारा भजन कीर्तन का गायन किया जाएगा। इसके अलावा विशाल लंगर का भी आयोजन किया जाएगा। उपरोक्त जानकारी गुरुद्वारा कमेटी द्वारा दी गई है।
गुरुद्वारा कमेटी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि सरबंसदानी अकाल पुरख खुद खुदा अमृत के दाते धन-धन श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व को समर्पित होते हुए कल दिनांक 5 जनवरी 2022 गुरुवार को गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व बड़ी ही धूम धाम से औरैया महावीर गंज स्थित गुरुद्वारा में मनाया जाएगा। कल गुरुवार दोपहर 12 श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ समापन के बाद गुरुघर में कीर्तन समागम में दिल्ली से आए हुए रागी हरगुन सिंह एवं जसवीर सिंह गुरु गोविंद सिंह महाराज का जस गायन करेंगे। उसके उपरांत गुरुघर के ग्रंथि भूपेंद्र सिंह और कीर्तनीय दीपू सिंह गुरु का यश गायन करेंगे। अरदास के उपरांत गुरु का लंगर वितरित होगा। इसी तरह शाम को कीर्तन दरबार सजेगा। एक बार फिर आपको दिल्ली से आए रागी जत्था को सुनने का सौभाग्य प्राप्त होगा। समिति ने अपील करते हुए कहा है कि सभी संगतो से विनती है कि अपनी हाजिरी लगवा कर गुरु की खुशियां प्राप्त करें। गुरुद्वारा कमेटी ने सभी को गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व की लख-लख बधाई दी है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button