उत्तर प्रदेशलखनऊ

विराट-अनुष्का करेंगे बांके बिहारी के दर्शन:मथुरा के एक फाइव स्टार होटल में कमरे हुए बुक; बुधवार दोपहर को पहुंच सकते हैं


गोपाल ✒️ चतुर्वेदी
ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज नेटवर्क
मथुरा
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा आज वृंदावन आ सकते हैं। यहां एक होटल में कमरे बुक करवाए गए हैं। बुधवार दोपहर तक वो बांके बिहारी के दर्शन करने जा सकते हैं। यहां सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं।


दोपहर तक वृंदावन पहुंचने की संभावना
क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के मथुरा के वृंदावन में बुधवार दोपहर तक पहुंचने की संभावना है। वह यहां के एक फाइव स्टार होटल में रुकेंगे। विराट और अनुष्का यहां दोपहर का लंच करेंगे इसके बाद वह होटल में ही रहेंगे। हालांकि अभी तक उनके वृंदावन आने की किसी प्रकार की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
गोपनीय रखा जा रहा कार्यक्रम
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के वृंदावन पहुंचने के प्रोग्राम को बेहद गोपनीय रखा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक होटल स्टाफ को सख्त हिदायत है कि इस बारे में किसी से चर्चा न की जाए। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का प्रोग्राम क्या है इसकी भी जानकारी किसी से शेयर नहीं की गई।
बाके बिहारी में करेंगे पूजा अर्चना
मंगलवार दोपहर को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बुधवार की देर शाम या बुधवार की सुबह बांके बिहारी जी के दर्शनों के लिए जा सकते हैं। यहां वह भगवान बांके बिहारी जी की पूजा अर्चना करेंगे। विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा मंदिर में कितनी देर रहेंगे इसके बारे में भी किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button