नव वर्ष के उपलक्ष में कृष्णा अकादमी निवाड़ी में रंगोली प्रतियोगिता का किया गया आयोजन छात्र-छात्राओं ने की बढ़-चढ़कर भागीदारी

ग्लोबल टाइम्स 7 नेटवर्क के लिए रिपोर्ट संजीव भदौरिया
बकेवर इटावा । नए वर्ष के उपलक्ष में कृष्णा एकेडमी निवाड़ी में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सभी छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया इटावा जिले के निवाड़ी कला कृष्णा एकेडमी में हुई रंगोली प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रुप में पधारे कार्यक्रम का संचालन कृष्णा अकादमी के संचालक धीरेंद्र पाल ने किया उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्णा अकादमी के संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष ,,

विनोद सिंह चौहान ने की कार्यक्रम में आए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष संतोष चौहान एवं महिला शहर इटावा अध्यक्ष सुनीता कुशवाह नगर अध्यक्ष आस मोहम्मद महेवा नगर अध्यक्ष अनिल भदौरिया का पगड़ी एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया तदुपरांत रंगोली प्रतियोगिता में छात्र एवं छात्राओं को जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के द्वारा ट्रॉफी देकर हौसला अफजाई की गई इस मौके पर महिला शहर इटावा अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा एवं अध्यक्ष अनिल भदोरिया चकरनगर अध्यक्ष आस मोहम्मद एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे ।