उत्तर प्रदेशलखनऊ

तहसील बार एसोसिएशन का सपथ ग्रहण संपन्न

ग्लोबल टाइम्स 7डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क तहसील सिकंदरपुर अतुल कुमार राय

सिकंदरपुर बलिया स्थानीय तहसील के अधिवक्ता भवन में तहसील बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ समारोह को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष जय नारायण पांडे ने कहा कि बार एसोसिएशन मैं पदाधिकारी अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के साथ ही आम जनता की समस्याओं के समाधान में भी तत्पर भूमिका निभाएं जिससे कि ग्रामीण क्षेत्र से आए आने वाले फरियादियों को न्याय मिल सके इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारी अवनी कुमार पांडे अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी महामंत्री वेद प्रकाश वर्मा कोषाध्यक्ष को एल्डर कमेटी के चेयरमैन मुख्तार अहमद ने अपने पदों की शपथ दिलाई इस दौरान उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर डॉक्टर अखिलेश कुमार यादव सुशील सिंह विजय शंकर पाठकविजय शंकर पाठक मदन मोहन राय विजय शर्मा अमरेश यादव शिव प्रताप सिंह नवल किशोर पांडे श्री राम राय आदि लोग उपस्थित रहे अध्यक्षता जय नारायण पांडे व संचालन विजय शर्मा ने किया

Global Times 7

Related Articles

Back to top button