उत्तर प्रदेशलखनऊ

सिकंदरपुर में भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के निधन पर श्रद्धांजलि

ग्लोबल टाइम्स7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क तहसील सिकंदरपुर अतुल कुमार राय

सिकंदरपुर, बलिया। स्थानीय मनियर मार्ग पर स्थित भाजपा के मंडल अध्यक्ष गणेश सोनी के आवास पर शुक्रवार की शाम एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन रहकर गत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। गणेश सोनी ने बताया कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री की माता जी का निधन हुआ है, जिससे पूरा देश मर्माहत हैं। हम उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से प्रयाग चौहान, शोभन राजभर, लालबचन शर्मा, वृजेश सोनी, बजरंगी चौहान, डब्लू सोनी, अतुल शर्मा, दुर्गा दास, गुड्डू, अशोक गुप्ता, नीरज राय, रामनाथ सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन विनोद शंकर गुप्ता ने किया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button