जिला एवं शहर कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित हुई बैठक

गोपाल चतुर्वेदी
ग्लोबल टाईम्स 7 न्यूज
मथुरा
मथुरा। कांग्रेस ने पार्टी के स्थापना दिवस पर शहर और जिला कार्यालय पर बैठक कर पार्टी का इतिहास याद किया तथा आने वाले दिनों में संगठन मजबूत करने का संकल्प लिया। अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने बताया कि कांग्रेस की स्थापना में 72 व्यक्तियों का योगदान रहा। आजादी के बाद से लेकर अब तक कांग्रेस देश के हित में संघर्ष कर रही है।
मथुरा शहर कार्यालय पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 138वां स्थापना दिवस मनाया गया। कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास पर महिला अध्यक्ष नीलम कुलश्रेष्ठ , जितेंद्र मणि, राहुल अरोरा, जगवीर सिंह एडवोकेट, दिनेश बिंदल बिहारीकांत तिवारी, प्रकाश शर्मा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। सभा अध्यक्षता विनोद शर्मा ने की। संचालन कीर्ति कुमार कौशिक ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी पार्षद उमेश भारद्वाज, सेवा दल के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, रमेश पंडित, मनोज गौड़, आशुतोष जेटली, कमल शर्मा दीपक पाठक,जगवीर सिंह, संतोष पाठक, सेवादल अध्यक्ष सुनील उपाध्याय गांधी , अशोक शर्मा, बृजेश शर्मा एडवोकेट, रमेश कश्यप, कायम कुरैशी, जयवीर सिंह, रोशन लाल राजू अब्बासी, मुकेश ठाकुर आदि मौजूद थे। संवाद